Site icon Rozgar Portal

SSC CGL Selection Process 2025: जानिए टियर 1 और टियर 2 चयन प्रक्रिया पूरी जानकारी

SSC CGL Selection Process 2025 की पूरी जानकारी पाएं। जानिए SSC CGL टियर 1 और टियर 2 परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और जरुरी दिशा- निर्देश। 14582 पदों के लिए आवेदन करने से पहले जानें ये जरुरी बातें। 

SSC CGL Selection Process 2025: जानिए चयन प्रक्रिया के तीन मुख्य चरण – Tier 1, Tier 2 और Document Verification।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर वर्ष कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना होता है।
SSC CGL Notification 2025 आयोग द्वारा 9 जून 2025 को जारी किया गया है, जिसमें 14582 पदों के लिए रिक्तियां घोषित की गयी हैं। ऐसे में वे सभी अभ्यर्थी जो स्नातक (Graduation) की डिग्री पूरी कर चुके हैं, उन्हें SSC CGL परीक्षा 2025 में अवश्य भाग लेना चाहिए।

परीक्षा की तैयारी प्रारंभ करने से पहले उम्मीदवारों को SSC CGL चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में अब दो स्तरों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Tier 1 और Tier 2) आयोजित किये जाते हैं, जिनके माध्यम से उम्मीदवारों का चयन विभिन्न ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए किया जाता है।

SSC CGL Selection Process 2025: संक्षिप्त जानकारी

SSC CGL 2025 के माध्यम से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) विभिन्न ग्रुप B और ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करता है। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं कराना बेहद जटिल और समय लेने वाला कार्य ho सकता है। इसलिए SSC ने चयन प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए केवल दो चरणों की परीक्षा प्रणाली निर्धारित की है – टियर 1 और टियर 2

SSC CGL के दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित (Computer-Based Test – CBT) होती हैं, जिससे पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और निष्पक्ष बनाया गया है।

इस लेख में SSC CGL चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरुरी जानकारियाँ, जैसे परीक्षा पैटर्न, योग्यता, स्किल टेस्ट की भूमिका और मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया विस्तार से बनाई गयी हैं। यदि आप SSC CGL 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको चयन प्रक्रिया को अच्छी तरह समझना बेहद जरुरी है।

SSC CGL Selection Process 2025 के चरण (Stages in SSC CGL Selection Process)

SSC CGL 2025 चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होती है:

  1. टियर 1 परीक्षा (CBT)
  2. टियर 2 परीक्षा (CBT)
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड 

जो उम्मीदवार टियर 1 और टियर 2 दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं, उन्हें अंतिम चरण यानि दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।

SSC CGL Tier 1 परीक्षा 2025

SSC CGL Tier 1 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है जो केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है। इस चरण में प्राप्त अंक फाइनल मेरिट सूचि में शामिल नहीं किये जाते, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है ताकि उम्मीदवारों को Tier 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सके।

SSC CGL Tier 1 परीक्षा 2025 – मुख्य विशेषताएं
विशेषता विवरण
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन)
प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती
भाषा हिंदी और अंग्रेजी दोनों (केवल English Comprehension छोड़कर)
नॉर्मलाइजेशन परीक्षा कई शिफ्टों में होने पर स्कोर को नॉर्मलाइज किया जाएगा
क्वालिफाइंग प्रकृति न्यूनतम योग्यता अंक अनिवार्य
न्यूनतम योग्यता अंक (Category-wise Minimum Qualifying Marks)
श्रेणी न्यूनतम अंक (%)
सामान्य वर्ग (UR) 30%
ओबीसी / ईडब्ल्यूएस 25%
अन्य सभी श्रेणियां 20%

SSC CGL Notification 2025 जारी – 14582 पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

SSC CGL Tier 2 परीक्षा 2025 | मुख्य परीक्षा की पूरी जानकारी

SSC CGL Tier 2 परीक्षा इस भर्ती प्रक्रिया का मुख्य चरण (Main Stage) होता है। इस चरण में प्राप्त अंक ही फाइनल मेरिट सूची के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

टियर 2 में कई पेपर्स (Paper-I, Paper-II, Paper-II) होते हैं और उम्मीदवारों को किन पेपर्स में भाग लेना है, यह उनके द्वारा चयनित पद के अनुसार तय होता है।

SSC CGL Tier 2 की मुख्य विशेषताएँ:

नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking):

क्वालीफाइंग पेपर (Qualifying Papers):

भाषा (Language of Examination)

आवश्यक पेपर्स (Compulsory Papers):

फाइनल मेरिट का निर्धारण (Merit Determination):

दस्तावेज सत्यापन (Documant Verification)

जो उम्मीदवार SSC CGL Tier 2 परीक्षा 2025 में सफल होते हैं, उन्हें अंतिम चरण यानी Documant Verification (DV) के लिए बुलाया जायेगा। इस चरण में उम्मीदवारों को अपनी आधिकारिक पात्रता को प्रमाणित करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान प्रस्तुत किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज:
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेजों की मूल प्रति (Original Copy) और उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी (Self-Attested Photocopies) साथ लानी होगी:

अगर कोई उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसे आयोग्य घोषित कर दिया जायेगा और उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

फाइनल चयन का आधार (Final Selection Criteria)

SSC CGL Selection Process 2025 Important Link: महत्वपूर्ण लिंक

लिंक का विवरण लिंक
SSC CGL Notification 2025 – आधिकारिक अधिसूचना यहाँ क्लिक करें
SSC CGL Apply Online 2025 – ऑनलाइन आवेदन करें यहाँ आवेदन करें
SSC CGL Syllabus 2025 – टियर 1 और टियर 2 सिलेबस सिलेबस देखें
SSC CGL Exam Pattern 2025 यहाँ पढ़ें
SSC CGL Selection Process 2025 यहाँ क्लिक करें
SSC CGL Cut Off 2025 यहाँ क्लिक करें
SSC CGL Previous Year Question Papers PDF डाउनलोड करें
SSC Jobs 2025 Latest Updates यहाँ क्लिक करें

Pravin Kumar

प्रवीन कुमार Rozgar Portal के लिए एक समर्पित कंटेंट लेखक हैं, जिन्हें सरकारी नौकरियों, परीक्षा परिणामों और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी साझा करने का 5 वर्षों का अनुभव है। वे युवाओं को समय पर और विश्वसनीय अपडेट देने के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version