SSC CGL Exam Pattern 2025 की पूरी जानकारी यहाँ देखें। जानें Tier 1 और Tier 2 की परीक्षा के सभी पेपर (Paper 1, 2, 3), उनके विषय, प्रश्न संख्या, अंक और समय सीमा की डिटेल्स।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा SSC CGL 2025 के लिए विस्तृत अधिसूचना PDF 9 जून 2025 को जारी की गयी है, जिसमें Group B और Group C पदों पर 14582 रिक्तियों की घोषणा की गयी है। SSC CGL 2025 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी- टियर 1 और टियर 2।
- SSC CGL Tier 1 परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी।
- SSC CGL Tier 2 परीक्षा में Paper I, Paper II और Paper III होंगे:
- Paper I सभी पदों के लिए अनिवार्य है।
- Paper II केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जो Junior Statistical Officer (JSO) के पद के लिए आवेदन करेंगे।
- Paper III उन उम्मीदवारों के लिए है जो Assistant Audit Officer (AAO) या Assistant Accounts Officer (AAO) पदों के लिए आवेदन करेंगे।
अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि:
- SSC CGL Tier 1 परीक्षा केवल योग्यता (Qualifying) प्रकृति की होगी।
- जबकि Tier 2 परीक्षा के अंक ही अंतिम चयन में जोड़े जाएंगे।
SSC CGL Tier 1 Exam की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी, जो कि SSC Calendar 2025 के अनुसार है।
SSC CGL Exam Pattern 2025: टियर 1 परीक्षा पैटर्न
SSC CGL Tier-1 परीक्षा 2025 ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 4 खंड (Sections) होंगे। इस परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जो 200 अंकों के होंगे। परीक्षा की समय सीमा 60 मिनट है। यह चरण केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा, यानी इसके अंक अंतिम चयन में नहीं जोड़े जाएंगे।
SSC CGL Tier-1 2025 में पूछे जाने वाले सेक्शन:
- General Intelligence & Reasoning (सामान्य बुद्धिमता और तर्कशक्ति)
- General Awareness (सामान्य जागरूकता)
- Quantitative Aptitude (गणितीय अभियोग्यता)
- English Comprehension (अंग्रेजी भाषा)
| SSC CGL Tier 1 Exam Pattern 2025 – टेबल फॉर्म में | ||||
|---|---|---|---|---|
| S.No. | विषय (Sections) | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय सीमा |
| 1 | General Intelligence and Reasoning | 25 | 50 | |
| 2 | General Awareness | 25 | 50 | |
| 3 | Quantitative Aptitude | 25 | 50 | |
| 4 | English Comprehension | 25 | 50 | कुल 60 मिनट (Cumulative) |
| कुल | 100 | 200 | ||
नेगेटिव मार्किंग:
हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती (Negative Marking) की जाएगी। इसलिए उत्तर सोच-समझकर दें।
SSC CGL Notification 2025 Out for 14582 Vacancies – यहाँ क्लिक करें
SSC CGL Tier 2 Exam Pattern 2025 – जानिए परीक्षा का नया प्रारूप
SSC CGL Tier 2 परीक्षा 2025 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा – Paper I और Paper II। इस परीक्षा में Computer-Based Test (CBT) के रूप में आयोजित किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में कुछ बदलाव भी किये हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गयी है।
SSC CGL Tier 2 के पेपर्स:
- Paper I – सभी पदों के लिए अनिवार्य (Compulsory for all posts)
- Paper II – केवल Junior Statistical Officer (JSO) और Statistical Investigator Grade II पदों के लिए
| SSC CGL Tier 2 Exam Pattern 2025 – समय सीमा के अनुसार टेबल | ||
|---|---|---|
| क्रम संख्या | पेपर | समय सीमा |
| 1 | Paper I: सभी पदों के लिए अनिवार्य | 2 घंटे 30 मिनट |
| 2 | Paper II: केवल JSO और Statistical Investigator के लिए | 2 घंटे |
SSC CGL Selection Process 2025: जानिए टियर 1 और टियर 2 चयन प्रक्रिया पूरी जानकारी
| SSC CGL Tier 2 Paper 1 Exam Pattern 2025 – Complete Structure | |||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| सत्र | सेक्शन | मॉड्यूल | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | वेटेज (%) | समय |
| Session I | Section I | Module-I | गणितीय क्षमता | 30 | 90 | 23% | 1 घंटा |
| Module-II | रीजनिंग व सामान्य बुद्धिमत्ता | 30 | 90 | 23% | |||
| Section II | Module-I | अंग्रेज़ी भाषा और समझ | 45 | 135 | 35% | 1 घंटा | |
| Module-II | सामान्य जागरूकता | 25 | 75 | 19% | |||
| Section III | Module-I | कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट | 20 | 60 | Qualifying | 15 मिनट | |
| Session II | Section III | Module-II | डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) | 1 कार्य | Qualifying | — | 15 मिनट |
ध्यान दें:
- Section III का कंप्यूटर टेस्ट और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट केवल योग्यता प्रकृति (Qualifying Nature) का होगा।
- Paper I सभी पदों के लिए अनिवार्य है।
| SSC CGL Tier 2 Paper 2 Exam Pattern 2025 (JSO के लिए) | ||||
|---|---|---|---|---|
| पेपर | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय |
| Paper II | सांख्यिकी (Statistics) | 100 | 200 | 2 घंटे |
नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking):
- Paper I के Section I, Section II और Section III (Module I) में हर गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
- Paper II (Statistics) में हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती होगी।
SSC CGL Syllabus 2025: नया सिलेबस और टॉपिक-वाइज विवरण
SSC CGL 2025 परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय का विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न अच्छी तरह से जानना बेहद जरुरी है। यदि आप SSC CGL परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह सिलेबस गाइड आपके लिए एक रणनीतिक योजना बनाने में मदद करेगा।
SSC (कर्मचारी चयन आयोग) द्वारा जारी किया गया Updated & Revised SSC CGL Syllabus 2025, इस लेख में सेक्शन-वाइज विस्तार से बताया गया है।
SSC CGL Exam Pattern 2025 Important Link – महत्वपूर्ण लिंक
| लिंक का विवरण | लिंक |
|---|---|
| SSC CGL Notification 2025 (14582 पद) | यहाँ क्लिक करें |
| SSC CGL Syllabus 2025 | यहाँ पढ़ें |
| SSC CGL Selection Process 2025 | यहाँ पढ़ें |
| SSC CGL Exam Pattern 2025 | डिटेल देखें |
| SSC CGL Cut Off 2025 | डाउनलोड करें |
| SSC CGL Previous Year Question Papers PDF | डाउनलोड करें |
| SSC Exam Calendar 2025-26 | यहाँ क्लिक करें |
| SSC Jobs 2025 Latest Updates | यहाँ क्लिक करें |
| SSC की आधिकारिक वेबसाइट | https://ssc.gov.in |
SSC CGL Exam Pattern 2025 FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: SSC CGL 2025 परीक्षा कितने चरणों में आयोजित होगी?
उत्तर: SSC CGL 2025 परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी – Tier 1 (Qualifying) और Tier 2 (Scoring)। Tier 2 में Paper I सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है, जबकि Paper II और III कुछ विशेष पदों के लिए होते हैं।
प्रश्न 2: क्या SSC CGL Tier 1 परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होती है?
उत्तर: हां, SSC CGL Tier 1 परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होती है और इसके अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं किये जाते। यह केवल Tier 2 के लिए शॉर्टलिस्ट करने के लिए होती है।
प्रश्न 3: SSC CGL Tier 2 में कौन-कौन से पेपर होते हैं?
उत्तर:
-
- Paper I: सभी पदों के लिए अनिवार्य
- Paper II: केवल Junior Statistical Officer (JSO) और Statistical Investigator Grade II पदों के लिए
- Paper III: Assistant Audit Officer (AAO) या Assistant Accounts Officer (AAO) पदों के लिए
प्रश्न 4: SSC CGL Tier 1 और Tier 2 में Negative Marking होती है?
उत्तर:
- Tier 1: हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक कटे जाते हैं।
- Tier 2 Paper I: Section I, Section II और Section III (Module I) में हर गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होती है।
- Tier 2 Paper II: हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती होती है।