जानिए BPSC 71st Syllabus 2025 और BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न। यहाँ से Prelims और Mains के विषय, मार्किंग स्कीम और परीक्षा तैयारी से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (BPSC CCE 2025) बिहार राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। वर्ष 2025 के लिए BPSC प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए विषयवार BPSC 71st Syllabus 2025 की सम्पूर्ण जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे उम्मीदवार परीक्षा के प्रारूप को समझकर सही दिशा में अपनी तैयारी शुरू कर सकें। इस लेख में हमने BPSC Prelims और Mains परीक्षा का विषयवार सिलेबस विस्तार से बताया है। साथ ही, सिलेबस PDF डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
BPSC 71st Syllabus 2025 and Exam Pattern
BPSC 71st Notification 2025 को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 30 मई 2025 को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष 1250 पदों पर विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए भर्ती की जाएगी। जैसे कि अन्य राज्य सेवा आयोग और UPSC में होता है, वैसे ही BPSC भी तीन चरणों में यह परीक्षा आयोजित करता है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- साक्षात्कार (Interview)
BPSC Syllabus and Exam Pattern 2025 को जानना सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है ताकि वे परीक्षा की रणनीति सही दिशा में बना सकें और सफलता प्राप्त कर सकें।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| परीक्षा का नाम | BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) |
| कुल रिक्तियां | 1250 पद |
| प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 30 अगस्त 2025 |
| परीक्षा स्तर | राज्य स्तरीय |
| श्रेणी | सिलेबस और परीक्षा पैटर्न |
| निगेटिव मार्किंग | प्रारंभिक परीक्षा: ⅓ अंक, मुख्य परीक्षा: नहीं |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक + मुख्य परीक्षा + इंटरव्यू |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.bpsc.bih.nic.in |
BPSC 71st Notification 2025: 1250 पदों पर वैकेंसी – यहाँ क्लिक करके देखें
BPSC Selection Process 2025 – चयन प्रक्रिया
BPSC CCE 2025 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। हर चरण को सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य है ताकि उम्मीदवार अगले चरण के लिए पात्र हो सकें। प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद मुख्य परीक्षा देनी होगी, और फिर मुख्य परीक्षा पास करने पर उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।
BPSC चयन प्रक्रिया 2025 के तीन चरण:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) कि परीक्षा होती है, जिसमें सभी उम्मीदवारों को भाग लेना होता है। इस चरण में प्राप्त अंक केवल शॉर्टलिस्ट के लिए होते हैं – अंतिम मेरिट में शामिल नहीं किये जाते।
2. मुख्य परीक्षा (Mains Examination)
मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) होती है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों पर गहराई से उत्तर देने होते है। इस चरण के अंक मेरिट सूचि में जोड़े जाते हैं।
3. साक्षात्कार (Interview)
मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यह चरण उम्मीदवार की सोच, निर्णय लेने की क्षमता और प्रशासनिक द्द्ष्टिकोण को जांचने के लिए होता है।
BPSC Exam Pattern 2025 – परीक्षा पैटर्न
BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (BPSC CCE) का परीक्षा पैटर्न बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में तीन चरण होते हैं – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview)।
प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) होती है और कुल 150 अंकों की होती है। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Subjective) होती है, जिसमें हिंदी एक क्वालीफाइंग पेपर के रूप में होता है। मुख्य परीक्षा कुल 1000 अंकों की होती है। अंत में, व्यक्तिगत साक्षात्कार 120 अंकों का होता है।
| चरण | परीक्षा का प्रकार | कुल अंक | समय अवधि |
|---|---|---|---|
| Prelims (प्रारंभिक परीक्षा) | वस्तुनिष्ठ (Objective) | 150 अंक | 2 घंटे |
| Mains (मुख्य परीक्षा) | वर्णनात्मक (Subjective) | हिंदी (क्वालिफाइंग) + 3 पेपर × 300 = 900 अंक | प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे |
| Interview (साक्षात्कार) | प्रत्यक्ष उपस्थिति | 120 अंक | निर्धारित नहीं |
BPSC Prelims Exam Pattern 2025 – प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न
BPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट होती है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए उत्तीर्णता प्रदान करना होता है। इस परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूचि में शामिल नहीं किये जाते। यदि आप BPSC CCE 2025 की तयारी कर रहें है, तो परीक्षा के सिलेबस से पहले परीक्षा पैटर्न को जानना जरुरी है।
| BPSC Prelims Exam Pattern 2025 – विवरण तालिका | ||||
|---|---|---|---|---|
| विषय (Paper) | कुल प्रश्न (Total Questions) | कुल अंक (Total Marks) | समय अवधि (Time Duration) | नकारात्मक अंकन (Negative Marking) |
| सामान्य अध्ययन (General Studies) | 150 प्रश्न | 150 अंक | 2 घंटे | प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक कटौती |
| कुल | 150 प्रश्न | 150 अंक | 2 घंटे | ⅓ अंक प्रति गलत उत्तर |
महत्वपूर्ण बिंदु – BPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025
- General Studies पेपर में पूछे गए प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में होते हैं (सिवाय उन प्रश्नो को छोड़कर जो अंग्रेजी ज्ञान जांचने के लिए होते हैं)।
- यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होती है।
- उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक लाने होंगे, जो आयोग द्वारा निर्धारित किये जाते हैं।
- 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर के लिए लागू होती है
- प्रारंभिक परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा के लिए पात्रता तय करती है, इसके अंक फाइनल मेरिट में शामिल नहीं किये जाते।
BPSC Mains Exam Pattern 2025 – मुख्य परीक्षा पैटर्न
BPSC मुख्य परीक्षा 2025 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो BPSC Prelims Exam 2025 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण (Qualify) करते हैं और आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं। चूँकि प्रारंभिक परीक्षा केवल उत्तीर्णता परीक्षा होती है, इसलिए उसमें प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किए जाते।
मुख्य परीक्षा (Subjective) वर्णनात्मक होती है और इसमें कुल 1000 अंक के चार पेपर शामिल होते हैं।
| PSC Mains Exam Pattern 2025 – मुख्य परीक्षा पैटर्न | ||
|---|---|---|
| प्रश्न पत्र का नाम (Paper Name) | कुल अंक (Total Marks) | अवधि (Duration) |
| सामान्य हिंदी (General Hindi) (अर्हताप्राप्त) | 100 अंक | 3 घंटे |
| सामान्य अध्ययन – पेपर 1 (General Studies Paper 1) | 300 अंक | 3 घंटे |
| सामान्य अध्ययन – पेपर 2 (General Studies Paper 2) | 300 अंक | 3 घंटे |
| वैकल्पिक विषय (Optional Subject) | 300 अंक | 3 घंटे |
| कुल अंक (Total) | 1000 अंक | 12 घंटे |
BPSC 71st Syllabus 2025: Prelims और Mains Syllabus
BPSC 71st Syllabus 2025 को समझना उन उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो बिहार राज्य सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC CCE 2025) की तैयारी कर रहे हैं। यह सिलेबस उम्मीदवारों को यह स्पष्ट जानकारी देता है कि परीक्षा में किन-किन विषयों और टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।
BPSC Syllabus 2025 और Exam Pattern को जानने से उम्मीदवार यह समझ सकते हैं कि हर चरण (Prelims, Mains और Interview) में प्रश्नों का प्रकार, अंक प्रणाली (Marking Scheme) और चयन प्रक्रिया कैसे होगी। इससे तैयारी का सही दिशा में आरंभ करना आसान हो जाता है।
यह लेख आपको विषयवार BPSC Prelims Syllabus, BPSC Mains Syllabus और Interview की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।
BPSC Syllabus 2025 Prelims Exam : प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस
BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 का सिलेबस पिछले वर्षों कि परीक्षाओं जैसा ही है। इसमें सामान्य विज्ञान राजनीती, अर्थव्यवस्था, इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन जैसे विषय शामिल हैं। उम्मीदवारों को इन सभी विषयों कि गहन समझ होनी चाहिए क्युकी प्रश्नों का स्तर उच्च होता है।
नीचे BPSC 71वीं CCE Prelims के लिए विषयवार विस्तृत सिलेबस दिया गया है:
| BPSC Prelims Syllabus 2025 (विषयवार विवरण) | |
|---|---|
| विषय | टॉपिक्स (विस्तृत विवरण) |
| सामान्य विज्ञान (General Science) | रोज़मर्रा के जीवन में विज्ञान की सामान्य समझ, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े प्रश्न |
| राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं | वर्तमान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आधारित प्रश्न |
| भारत और बिहार का इतिहास | बिहार के इतिहास के व्यापक पहलुओं के साथ सामान्य ऐतिहासिक समझ |
| भारत और बिहार का भूगोल | भारत के भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल से जुड़े प्रश्न, प्रमुख कृषि और प्राकृतिक संसाधन |
| भारतीय राजनीति और बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था | भारतीय राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास और नियोजन |
| भारतीय अर्थव्यवस्था और बिहार की अर्थव्यवस्था | स्वतंत्रता के बाद भारत और बिहार की अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रश्न |
| भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और बिहार का योगदान | 19वीं सदी का पुनर्जागरण, राष्ट्रवाद का विकास, स्वतंत्रता आंदोलन और उसमें बिहार की भूमिका |
| सामान्य मानसिक योग्यता (General Mental Ability) | लॉजिकल रीजनिंग, विश्लेषणात्मक सोच, गणितीय क्षमता से जुड़े प्रश्न |
BPSC Syllabus 2025 Mains Exam : मुख्य परीक्षा सिलेबस
BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा कुल 4 पेपरों में आयोजित होती है – सामान्य हिंदी (Qualifying), सामान्य अध्ययन पेपर 1, सामान्य अध्ययन पेपर 2 और एक वैकल्पिक विषय (Optional Subject)। नीचे इन सभी पेपरों का विस्तृत सिलेबस और वैकल्पिक विषयों की सूची दी गयी है।
| BPSC Mains Exam Syllabus 2025 – विषयवार तालिका | |
|---|---|
| पेपर | विषय / टॉपिक्स |
| सामान्य हिंदी (Qualifying) | निबंध लेखन, व्याकरण, वाक्य विन्यास, संक्षेपण लेखन (यह पेपर क्वालिफाइंग प्रकृति का है, इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते) |
| सामान्य अध्ययन पेपर 1 | भारतीय संस्कृति, आधुनिक भारत का इतिहास, समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, सांख्यिकी विश्लेषण, आरेख एवं ग्राफ |
| सामान्य अध्ययन पेपर 2 | भारतीय एवं बिहार की राजनीति, भारतीय एवं बिहार की अर्थव्यवस्था, भारतीय एवं बिहार का भूगोल, भारत एवं बिहार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका |
| वैकल्पिक विषय | नीचे दी गई सूची में से कोई एक विषय (300 अंक का पेपर):
|
BPSC इंटरव्यू टेस्ट 2025: साक्षात्कार
मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चरण यानी इंटरव्यू (Personality Test) के लिए बुलाया जाता है। इस चरण में अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत उपयुक्तता और राज्य सेवाओं के लिए मानसिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है।
BPSC इंटरव्यू राउंड की प्रमुख बातें:
-
- इंटरव्यू बोर्ड का गठन आयोग (BPSC) द्वारा किया जाता है, जिसमें योग्य और निष्पक्ष विशेषज्ञ होते हैं।
- बोर्ड के पास अभ्यर्थी द्वारा भरे गए आवेदन पत्र में दी गयी जानकारी और करियर रिकॉर्ड होता है।
- इंटरव्यू का उद्देश्य अभ्यर्थी की राज्य सेवा में भूमिका निभाने की व्यक्तिगत उपयुक्तता की जांच करना है।
- यह केवल एक औपचारिक प्रश्नोत्तरी नहीं होती, बल्कि एक गंभीर, उद्देश्यपूर्ण संवाद (Purposeful Conversaion) होता है।
- इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थी की निम्न बातों की जांच की जाती है:
- शैक्षणिक ज्ञान (Academic Knowledge)
- राज्य व देश-दुनिया की समसामयिक घटनाओं की समझ
- तार्किक क्षमता (Logical Thinking)
- विश्लेषणात्मक कौशल (Analytical Skills)
- नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता
- सामाजिक द्द्ष्टिकोण और सामान्य जागरूकता
BPSC 71st Syllabus 2025: महत्वपूर्ण लिंक
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन (PDF) | यहां क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन लिंक | Apply Online |
| BPSC आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
| BPSC Syllabus 2025 | यहां क्लिक करके देखें |
| BPSC Admit Card 2025 | जल्द उपलब्ध होगा |