Navi Mumbai Municipal Corporation (NMMC) ने 620 ग्रुप C और D पदों पर भर्ती हेतु NMMC Bharti 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक और अंतिम तिथि।
NMMC Bharti 2025: संक्षिप्त जानकारी
Navi Mumbai Municipal Corporation (NMMC) ने 620 ग्रुप C और D पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार 11 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है।
इस लेख में हम आपको NMMC Bharti 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे – जैसे की पदों का विवरण, योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतन, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन लिंक।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी | 27 मार्च 2025 |
| आवेदन शुरू | 28 मार्च 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 11 मई 2025 |
NMMC Bharti 2025 अधिसूचना PDF डाउनलोड करें
नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) ग्रुप C और ग्रुप D भर्ती 2025 की आधिकारिक PDF 27 मार्च 2025 को आधिकारिक वेबसाइट nmmc.gov.in पर जारी की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 620 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से पूरी भर्ती प्रक्रिया जैसे:
- पदों की संख्या (Vacancy Details)
- शैक्षणिक योग्यता व पात्रता (Eligibility Criteria)
- आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदन शुल्क (Application Fees)
- चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
इन सभी जानकारियों को विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।
UPSC CMS 2025 Notification
NMMC Bharti 2025 अधिसूचना PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
NMMC Recruitment 2025 Notification PDF डाउनलोड करें
कुल रिक्तियां – 620 पद
NMMC Bharti 2025 में ग्रुप C और D के अंतर्गत कुल 620 पदों पर भर्ती होगी। नीचे दिए gye टेबल में पदों का पूरा विवरण देखें:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| बायोमेडिकल इंजीनियर | 01 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 35 |
| जूनियर इंजीनियर (बायोमेडिकल) | 06 |
| गार्डन अधीक्षक | 01 |
| सहायक जनसंपर्क अधिकारी | 01 |
| मेडिकल सोशल वर्कर | 15 |
| डेंटल हाइजीनिस्ट | 03 |
| स्टाफ नर्स/ नर्स मिडवाइफ (GNM) | 131 |
| डायलिसिस तकनीशियन | 04 |
| सांख्यिकी सहायक | 03 |
| ECG तकनीशियन | 08 |
| CSSD तकनीशियन | 05 |
| डाइटीशियन | 01 |
| आई केयर सहायक | 01 |
| फार्मासिस्ट | 12 |
| हेल्थ असिस्टेंट (महिला) | 12 |
| बायोमेडिकल असिस्टेंट | 06 |
| लाइवस्टॉक सुपरवाइजर | 02 |
| सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) | 38 |
| मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (मलेरिया) | 51 |
| ऑपरेटिंग रूम असिस्टेंट | 15 |
| सहायक लाइब्रेरियन | 08 |
| वायरमैन | 02 |
| साउंड ऑपरेटर | 01 |
| गार्डन असिस्टेंट | 04 |
| क्लर्क-टाइपिस्ट | 135 |
| अकाउंट्स क्लर्क | 58 |
| ऑटोप्सी असिस्टेंट | 04 |
| आया | 28 |
| वार्ड बॉय | 29 |
NMMC Recruitment 2025 के लिए पात्रता मापदंड
Navi Mumbai Municipal Corporation (NMMC) के अंतर्गत ग्रुप C और D पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरुरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से सम्बंधित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। नीचे विस्तार से सभी आवश्यक पात्रता मापदंडों की जानकारी दी गयी है:
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification for NMMC Bharti 2025)
NMMC ग्रुप C और D भर्ती 2025 के तहत निकले गए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएँ निर्धारित की गयी है:
| पद का प्रकार | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| स्टाफ नर्स (GNM) | जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी डिप्लोमा (GNM) |
| ANM / हेल्थ असिस्टेंट | ANM कोर्स और नर्सिंग काउंसिल से पंजीकरण |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल/बायोमेडिकल) | डिप्लोमा या BE/B.Tech संबंधित विषय में |
| क्लर्क-टाइपिस्ट / अकाउंट्स क्लर्क | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान |
| डेंटल हाइजीनिस्ट / ECG टेक्नीशियन / डायलिसिस टेक्नीशियन | संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री |
| मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर, आया, वार्ड बॉय | न्यूनतम 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव (यदि लागू हो) |
आयु सीमा (Age Limit for NMMC Group C & D Recruitment 2025)
नवी मुंबई महानगरपालिका भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु निम्नानुसार होनी चाहिए:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 38 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxation Rules – Maharashtra Govt.)
| वर्ग | अधिकतम आयु सीमा |
|---|---|
| अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति | 43 वर्ष तक |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 43 वर्ष तक |
| दिव्यांग उम्मीदवार | 45 वर्ष तक |
| महिला उम्मीदवार (आरक्षित वर्ग) | अतिरिक्त छूट लागू |
महत्वपूर्ण: आयु की गणना 11 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
NCC Special Entry Scheme 2025: भारतीय सेना में भर्ती की जानकारी, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और SSB इंटरव्यू टिप्स।
NMMC Bharti 2025 चयन प्रक्रिया
Navi Mumbai Municipal Corporation (NMMC) के अंतर्गत ग्रुप C और D पदों पर चयन प्रक्रिया बहु- स्तरीय है जिसमें उम्मीदवारों की ज्ञान, योग्यता और पात्रता का मूल्यांकन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाता है। नीचे चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गयी है:
1. लिखित परीक्षा (Written Examination)
यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण है जिसमें उम्मीदवारों को एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा देनी होती है।
- परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जायेंगे।
- परीक्षा सामान्य ज्ञान, विषय संबंधित ज्ञान, गणित, सामान्य हिंदी/मराठी भाषा और तर्कशक्ति (Reasoning) जैसे विषयों पर आधारित होंगे।
- परीक्षा की कुल अंक योजना और समय सीमा (Duration) की जानकारी आधिकरिक अधिसूचना PDF में दी गयी है।
2. साक्षात्कार (Interview)
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
- इंटरव्यू में उम्मीदवार के संचार कौशल (Communication Skills), शारीरिक/मानसिक उपस्थिति, विषय पर पकड़ और आत्मविश्वास का आकलन किया जाएगा।
- साक्षात्कार के अंक अंतिम मेरिट सूची में जोड़े जाएंगे।
3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
यह अंतिम चरण है, जिसमें उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक, जाति, निवास, अनुभव आदि से संबंधित दस्तावेजों को प्रस्तुत करना होगा।
सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
| दस्तावेज़ का नाम | आवश्यक |
|---|---|
| आधार कार्ड / वोटर आईडी | ✅ |
| जन्म प्रमाण पत्र | ✅ |
| शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, डिग्री/डिप्लोमा) | ✅ |
| जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) | ✅ |
| निवास प्रमाण पत्र | ✅ |
| अनुभव प्रमाण पत्र (जहाँ अनिवार्य हो) | ✅ |
| पासपोर्ट साइज फोटो | ✅ |
NMMC Bharti 2025 आवेदन शुल्क | Application Fees for NMMC Recruitment 2025
नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) ग्रुप C और ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क का विवरण नीचे दिया गया है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान UPI, Net Banking , या Debit/Credit Card के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन शुल्क (Application Fees):
| श्रेणी (Category) | शुल्क (Fees) |
|---|---|
| सामान्य (General) | ₹1000/- |
| आरक्षित वर्ग | ₹900/- |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply for NMMC Bharti 2025)
- आधिकारिक वेबसाइट nmmc.gov.in पर जाएं।
- “Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- Apply Online -> नया रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म में जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट लें।
जरुरी दस्तावेज :
- फोटो और हस्ताक्षर का स्कैन कॉपी
- 10वीं/12वीं/ डिप्लोमा/डिग्री का मार्कशीट्स
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- अनुभव प्रमाण पत्र ( अगर माँगा गया हो)
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF | डाउनलोड करें |
| ऑनलाइन आवेदन लिंक | यहां क्लिक करें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) – NMMC Bharti 2025
प्रश्न 1: NMMC Bharti 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: NMMC Group C और Group D भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2025 है।
प्रश्न 2: NMMC Recruitment 2025 में कुल कितनी वैकेंसी हैं?
उत्तर: इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 620 पद भरे जाएंगे। इनमें ग्रुप C और ग्रुप D के विभिन्न पद शामिल हैं जैसे कि क्लर्क, स्टाफ नर्स, जूनियर इंजीनियर, ANM, वार्ड बॉय, आयाह आदि।
प्रश्न 3: NMMC भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार कि आयु 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
प्रश्न 4: NMMC Group C और Group D भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग : ₹1000/-
- आरक्षित वर्ग: ₹900/-
प्रश्न 5: NMMC Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है:
- लिखित परीक्षा (Written Test)
- साक्षात्कार (Interview)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)