Site icon Rozgar Portal

SBI PO Prelims Score Card 2025: स्कोर, कटऑफ, चयन प्रक्रिया

SBI PO Prelims Score Card 2025 जारी हो चुका है। उम्मीदवार स्कोर, कटऑफ और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

SBI PO प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2025: श्रेणीवार कटऑफ अंक (100 में से)

लेटेस्ट अपडेट: SBI PO Prelims Score Card 2025 स्कोर कार्ड जारी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI PO प्रारंभिक परीक्षा स्कोर कार्ड 2025 को आधिकारिक पोर्टल https://sbi.co.in/  पर 5 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब लॉगिन करके अपने अंक, योग्यता स्थिति और श्रेणीवार कटऑफ की जानकारी देख सकते हैं।

यह स्कोर कार्ड न केवल आपको प्रदर्शन का आंकलन करने का मौका देता है बल्कि यह तय करता है की आप मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए योग्य हैं या नहीं।

SBI PO Prelims Score Card 2025 डाउनलोड करने का तरीका

SBI PO Prelims Score Card 2025 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले www.sbi.co.in पर जाएं
  2. “Careers” सेक्शन में जाएं
  3. SBI PO Preliminary Score Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  5. लॉगिन करें और स्कोर कार्ड डाउनलोड करें

प्रत्यक्ष लिंक: यहां क्लिक करें 

स्कोर कार्ड में कौन – कौन सी जानकारी होती है?

SBI PO स्कोर कार्ड 2025 में निम्नलिखित विवरण होते हैं:

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2025 – परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
अंग्रेज़ी भाषा 30 30 20 मिनट
गणितीय अभिरुचि 35 35 20 मिनट
तार्किक क्षमता 35 35 20 मिनट

कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
कुल समय: 60 मिनट

श्रेणीवार कटऑफ (SBI PO Prelims Cut Off 2025)

SBI द्वारा जारी की गयी आधिकारिक स्कोर कार्ड के साथ – साथ श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स की जानकारी भी उपलब्ध करा दी गयी है। नीचे दी गई टेबल में आप देख सकते हैं की किस श्रेणी के लिए न्यूनतम योगयता अंक (Cut Off Marks) कितने निर्धारित किये गए हैं। यह जानकारी उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और आगामी चरण के लिए तैयार की दिशा तय करने में मदद करेगी।

SBI PO Prelims 2025 कटऑफ लिस्ट (100 में से):

श्रेणी (Category) कटऑफ अंक (Cut Off Marks)
सामान्य (General) 61.75
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 60.50
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 60.25
अनुसूचित जाति (SC) 55
अनुसूचित जनजाति (ST) 49
लर्निंग डिसेबिलिटी (LD) 49.75
दृष्टिबाधित (VI) 47.50
श्रवण बाधित (HI) 19.75
D&E श्रेणी 9.50

नोट: यह कटऑफ अंक केवल प्रीलिम्स परीक्षा के लिए हैं। मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए नई कटऑफ आगे जारी की जाएगी।

SBI PO Prelims 2025 के बाद अगला चरण क्या है?

जो उम्मीदवार SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल होते हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए बुलाया जायेगा। मुख्य परीक्षा का आयोजन अप्रैल या मई 2025 में किया जा सकता है।

मुख्य परीक्षा के बाद सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे के चरणों के में सम्मिलित किया जायेगा, जिसमे शामिल हैं:

  • साइकोमेट्रिक टेस्ट – आपके व्यवहार और निर्णय क्षमता की जांच के लिए।
  • ग्रुप एक्सरसाइज – नेतृत्व कौशल और टीम वर्क का परिक्षण।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) – आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और जॉब के प्रति समझ।

अंतिम चयन मुख्य परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू में किये गए प्रदर्शन पर आधारित होगा।

मुख्य परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

अगर आपने प्रीलिम्स क्लियर कर लिया है, तो अब देर नहीं करनी चाहिए। मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी इस प्रकार करें:

  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
  • Daily Mock Test दें
  • करंट अफेयर्स और बैंकिंग अवेयरनेस पढ़ें
  • सिलेबस के अनुसार टाइम टेबल बनाएं
  • इंटरव्यू की प्रॅक्टिक्स भी साथ – साथ करें

SBI PO Prelims Score Card 2025 क्यों जरुरी है?

  • यह आपके वास्तविक प्रदर्शन को दर्शाता है
  • इसमें सेक्शन वाइज अंक और कटऑफ तुलना उपलब्ध है
  • यह दिखता है की आप अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं  
  • अगर आप क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं, तो यह स्कोर आगे की तैयारी के लिए मार्गदर्शन करता है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. SBI PO Prelims Score Card 2025 कब जारी हुआ? 
उत्तर: 5 अप्रैल 2025 को।

Q2. SBI PO Prelims Score Card 2025 कहाँ से डाउनलोड करें?
उत्तर: SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in/ से।

Q3. क्या स्कोर कार्ड में कटऑफ भी दिया गया है?
उत्तर: हां, सेक्शनल और ओवरऑल दोनों कटऑफ स्कोर कार्ड में उपलब्ध होते हैं।

Q4. स्कोर देखने के लिए क्या जानकारी चाहिए?
उत्तर: रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि।

महत्वपूर्ण लिंक

निष्कर्ष

SBI PO Prelims Score Card 2025 आपके बैंकिंग करियर की दिशा तय करता है। यदि आपने इस चरण को सफलतापूर्वक पर कर लिया है, तो अगली स्टेज – मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू – की तैयारी शुरू कर दीजिए। अगर आप सफल नहीं हो पाय हैं, तो घबराएं नहीं। यह स्कोर आपके सुधर का आधार बनेगा।

“कड़ी मेहनत और सही दिशा” ही सफलता की कुंजी है। अगली परीक्षा में आपका नाम जरूर होगा। 

Pravin Kumar

प्रवीन कुमार Rozgar Portal के लिए एक समर्पित कंटेंट लेखक हैं, जिन्हें सरकारी नौकरियों, परीक्षा परिणामों और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी साझा करने का 5 वर्षों का अनुभव है। वे युवाओं को समय पर और विश्वसनीय अपडेट देने के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version