Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 के तहत 500 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी हुई है। योग्य उम्मीदवार 3 मई 2025 से www.bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी आवेदन करें।
Bank of Baroda Recruitment 2025 Notification PDF ऑफिस असिस्टेंट (Peon) पदों के लिए जारी कर दी गयी है, जिसमें 500 रिक्तियों की घोषणा की गयी है। ये भर्ती Sub-Staff Cadre के अंतर्गत नियमित आधार पर की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत भर के विभिन्न ब्रांचों और कार्यालयों में की जाएगी और उनका प्रोबेशन पीरियड 6 महीने का होगा। BOB ने 10वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं और ऑनलाइन आवेदन लिंक 3 मई 2025 से www.bankofbaroda.in पर एक्टिवेट कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन करें।
Bank of Baroda Office Assistant Peon Notification 2025 जारी
Bank of Baroda ने 500 Office Assistant (Peon) पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना 2 मई 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर प्रकाशित कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वे अब पात्रता मानदंड, राज्य-वार रिक्तियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन विवरण की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF से प्राप्त कर सकते हैं।
BOB द्वारा जारी Bank of Baroda Office Assistant Peon Notification 2025 PDF को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
Bank of Baroda Office Assistant Notification 2025 PDF – यहां से करें डाउनलोड
PNB SO Recruitment 2025: के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी।
Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 – संक्षिप्त जानकारी
Bank of Baroda (BOB) ने भारत भर की विभिन्न शाखाओं/कार्यालयों में Office Assistant (Peon) के 500 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती Sub-Staff Cadre के अंतर्गत की जाएगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा और उसके बाद स्थानीय भाषा की दक्षता जांच (Language Proficiency Test) शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार 3 मई से 23 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 – एक नजर में | |
---|---|
विवरण | जानकारी |
बैंक का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda – BOB) |
पद का नाम | Office Assistant (Peon) |
कैडर | Sub-Staff Cadre |
कुल रिक्तियां | 500 पद |
विज्ञापन संख्या | BOB/HRM/REC/ADVT/2025/05 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
पंजीकरण की तिथियां | 3 मई से 23 मई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 10वीं पास |
आयु सीमा | 18 से 26 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट लागू) |
वेतनमान (Salary) | ₹19,500 से ₹37,815 (ग्रेड पे स्केल सहित) |
प्रोबेशन पीरियड | 6 महीने |
चयन प्रक्रिया | 1. ऑनलाइन परीक्षा 2. स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bankofbaroda.in |
BOB Office Assistant Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां
Bank of Baroda (BOB) ने Office Assistant (Peon) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 3 मई 2025 से कर दी है, जो की 23 मई 2025 (रात 11:59 बजे) तक चलेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गयी सभी महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान से पढ़ें और समय रहते आवेदन करें।
घटनाएं (Events) | तिथि (Dates) |
---|---|
ऑफिस असिस्टेंट भर्ती अधिसूचना जारी | 2 मई 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 3 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 मई 2025 (रात 11:59 बजे) |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 23 मई 2025 |
आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि | 7 जून 2025 |
Bank of Baroda Office Assistant Peon Vacancy 2025 – पदों का विवरण
Bank of Baroda द्वारा जारी की गयी ऑफिसियल अधिसूचना के अनुसार, Office Assistant (Peon) पद के लिए कुल 500 रिक्तियाँ भरी जाएंगी। ये सभी पद Sub-Staff Cadre के अंतर्गत विभिन्न राज्यों और शाखाओं के लिए हैं। भर्ती में श्रेणीवार (Category-wise) रिक्तियों का पूरा विवरण नीचे तालिका में दिया गया है।
श्रेणी (Category) | पदों की संख्या (Vacancies) |
---|---|
सामान्य (UR) | 252 |
अनुसूचित जाति (SC) | 65 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 33 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 108 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 42 |
कुल पद | 500 |
Bank of Baroda Office Assistant Peon Recruitment 2025 – योग्यता मानदंड
अगर आप Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको बैंक द्वारा निर्धारित शैक्षिक योग्यता, स्थानीय भाषा में दक्षता और आयु सीमा जैसे मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है। नीचे BOB Peon Recruitment 2025 के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड दिए गए हैं।
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार को 10वीं कक्षा (S.S.C / Metriculation) या इसके समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विद्यालय से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार को संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्ष होना चाहिए।
स्थानीय भाषा में दक्षता (Proficiency in Local Language)
- उम्मीदवार को उस राज्य/UT की स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता होनी चाहिए जहाँ से वह आवेदन कर रहा है।
- यह भाषा दक्षता भाषा परीक्षा (Language Proficiency Test) के माध्यम से जाँची जाएगी।
आयु सीमा (Age Limit) – 01 मई 2025 के अनुसार
न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|
18 वर्ष | 26 वर्ष |
Bank of Baroda Ofiice Assistant Recruitment 2025 – ऑनलाइन आवेदन
Bank of Baroda (BOB) ने 3 मई 2025 से Office Assistant (Peon) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।yogy उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल 500 पदों के लिए आवेदन मांगें गए हैं और अंतिम तिथि 23 मई 2025 ( रात 11:59 बजे तक) है।
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से भरने होंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने का Direct Link नीचे उपलब्ध है।
Apply online Link:
Apply online for Bank of Baroda Ofiice Assistant Recruitment 2025- यहां क्लिक करें
Bank of Baroda Office Assistant Peon Application Fee 2025 – आवेदन शुल्क
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट (Peon) भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा किया जा सकता है। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (Intimation Charges) की जानकारी नीचे दी गयी है।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे श्रेणी अनुसार शुल्क का भुगतान सुनिश्चित करें।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
General, EWS, OBC उम्मीदवार | ₹600/- + लागू टैक्स + पेमेंट गेटवे चार्जेस |
SC, ST, PwBD, EXS, DISXS और महिला उम्मीदवार | ₹100/- + लागू टैक्स + पेमेंट गेटवे चार्जेस |
Bank of Baroda Peon Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन करने कि प्रक्रिया
Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2025 से सुरु हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक या Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
Bank of Baroda Peon Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
-
-
- Official Website Visit करें
सबसे पहले https://www.bankofbaroda.in/ पर जाएं। - Careers सेक्शन पर क्लिक करें
होमपेज पर “Careers” टैब पर जाएं और Bank of Baroda Office Assistant Peon Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें। - Registration करें (यदि नया यूजर हैं)
यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें। - Login करके आवेदन फॉर्म भरें
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत शैक्षणिक व कार्य अनुभव संबंधित जानकारियाँ सही-सही भरें। - Documents Upload करें
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें। (नोटिफिकेशन में बताएं गए फॉर्मेट के अनुसार) - शुल्क का भुगतान करें
अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें ( डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI आदि)। - Final Submit करें और फॉर्म डाउनलोड करें
सब कुछ सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की आवश्यकता के लिए उसका PDF सेव या प्रिंट कर लें।
- Official Website Visit करें
-
Bank of Baroda Office Assistant Exam Pattern 2025 – परीक्षा संरचना
यदि आप Bank of Baroda Ofiice Assistant Recruitment 2025 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इस परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) अच्छे से समझाना जरुरी है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की कुल अवधि 80 मिनट है और इसमें Negative Marking भी लागू है।
BOB Office Assistant Exam 2025 Highlights
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- Negative Marking: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
- समय: 80 मिनट (हर सेक्शन के लिए 20 मिनट)
- Mode of Exam: Online CBT (Computer Based Test)
S.No. | विषय (Subjects) | परीक्षा की भाषा (Medium of Exam) | प्रश्नों की संख्या | अंक (Marks) | समय (Duration) |
---|---|---|---|---|---|
1 | Knowledge of the English Language | English | 25 | 25 | 20 मिनट |
2 | General Awareness | English/ Hindi/ राज्य की आधिकारिक भाषा | 25 | 25 | 20 मिनट |
3 | Elementary Arithmetic | English/ Hindi/ राज्य की आधिकारिक भाषा | 25 | 25 | 20 मिनट |
4 | Psychometric Test (Reasoning) | English/ Hindi/ राज्य की आधिकारिक भाषा | 25 | 25 | 20 मिनट |
Total | — | — | 100 | 100 | 80 मिनट |
Bank of Baroda Office Assistant Exam 2025 – परीक्षा का माध्यम और भाषा
Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 परीक्षा देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाती है, साथ ही उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक हो सकता है। नीचे दी गयी तालिका में राज्यवार परीक्षा का माध्यम और स्थानीय भाषा दी गयी है:
S.No. | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | परीक्षा का माध्यम (Medium of Exam) | स्थानीय भाषा (Local Language) |
---|---|---|---|
1 | आंध्र प्रदेश | English, Hindi, Telugu | Telugu, Urdu |
2 | असम | English, Hindi, Assamese | Assamese, Bengali, Bodo |
3 | बिहार | English, Hindi | Hindi, Urdu |
4 | चंडीगढ़ | English, Hindi | Hindi, Punjabi |
5 | छत्तीसगढ़ | English, Hindi | Hindi |
6 | दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव | English, Hindi, Gujarati, Marathi, Konkani | Gujarati, Marathi, Konkani |
7 | दिल्ली (NCT) | English, Hindi | Hindi |
8 | गोवा | English, Hindi, Konkani | Konkani |
9 | गुजरात | English, Hindi, Gujarati | Gujarati |
10 | हरियाणा | English, Hindi | Hindi, Punjabi |
11 | हिमाचल प्रदेश | English, Hindi | Hindi |
12 | जम्मू और कश्मीर | English, Hindi, Urdu | Urdu, Hindi |
13 | झारखंड | English, Hindi | Hindi, Santhali |
14 | कर्नाटक | English, Hindi, Kannada, Konkani | Kannada |
15 | केरल | English, Hindi, Malayalam | Malayalam |
16 | मध्य प्रदेश | English, Hindi | Hindi |
17 | महाराष्ट्र | English, Hindi, Marathi, Konkani | Marathi |
18 | मणिपुर | English, Hindi, Manipuri | Manipuri, English |
19 | नागालैंड | English, Hindi | English |
20 | ओडिशा | English, Hindi, Odia | Odia |
21 | पंजाब | English, Hindi, Punjabi | Punjabi, Hindi |
22 | राजस्थान | English, Hindi | Hindi |
23 | तमिलनाडु | English, Hindi, Tamil | Tamil |
24 | तेलंगाना | English, Hindi, Telugu, Urdu | Telugu, Urdu |
25 | उत्तर प्रदेश | English, Hindi, Urdu | Hindi, Urdu |
26 | उत्तराखंड | English, Hindi | Hindi |
27 | पश्चिम बंगाल | English, Hindi, Bengali | Bengali, Nepali |
India Post GD Recruitment 2025: 21413 Gramin Dak Sevak (GDS) पदों पर भर्ती, अभी ऑनलाइन आवेदन करें।
Bank of Baroda Office Assistant Salary 2025 – सैलरी और बेनिफिट्स
अगर आप Bank of Baroda में Office Assistant की नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको इसकी सैलरी स्ट्रक्चर और मिलने वाले फायदे जरूर जानने चाहिए।
Basic Pay Structure (पे स्केल)
Office Assistant की सैलरी ₹19,500 से सुरु होती है और हर कुछ सालों में increments के साथ बढ़ती है:
- ₹19,500 – ₹22,160 (₹665 x 4 साल)
- ₹22,160 – ₹26,310 (₹830 x 5 साल)
- ₹26,310 – ₹30,270 (₹990 x 4 साल)
- ₹30,270 – ₹33,780 (₹1,170 x 3 साल)
- ₹33,780 – ₹37,815 (₹1,345 x 3 साल)
Final Salary: ₹37,815 तक पहुँच सकती है।
चुने गए उम्मीदवार को बेसिक वेतन के अलावा नीचे दिए गए भत्ते और सुविधाएँ मिलेंगी:
- Dearness Allowance (DA)
- House Rent Allowance (HRA)
- Transport Allowance
- Medical & Group Insurance
- Gratuity, Pension Scheme
- Leave Encashment, LFC
- Housing/Personal Loan
- Accident Insurance और Staff Welfare Schemes
Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
Bank Of Baroda Office Recruitment 2025 Apply Online Link | Click Here for Apply Online |
Bank of Baroda Office Assistant Syllabus 2025 (Exam Pattern) | View Syllabus |
Official Notification PDF | Download Notification |
Bank of Baroda Official Website | Visit Website |
Bank of Baroda Office Assistant Peon Recruitment 2025 – FAQs
प्रश्न 1: Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?
उत्तर: आवेदन 3 मई 2025 से शुरू हो चुके हैं।
प्रश्न 2: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई 2025 है।
प्रश्न 3: इस भर्ती में कुल कितने पदों पर Vacancy है?
उत्तर: कुल 500 पदों पर भर्ती निकली गयी है।
प्रश्न 4: क्या यह भर्ती Regular (स्थायी) पोस्ट के लिए है?
उत्तर: हाँ, यह भर्ती नियमित सरकारी पदों के लिए है।
प्रश्न 5: Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार को कम से कम 10वीं (Matric) पास होना जरुरी है।
प्रश्न 6: इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?
उत्तर: आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए (as on 1 मई 2025)।
प्रश्न 7: क्या आयु सीमा में छूट मिलेगी?
उत्तर: हाँ, SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD को 10 साल की छूट दी जाएगी।
प्रश्न 8: Bank of Baroda Office Assistant Recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: चयन Online Exam और Local Language Test के आधार पर होगा।