Site icon Rozgar Portal

SBI CBO Syllabus 2026: सभी विषयों का विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

SBI CBO Syllabus 2026 और Exam Pattern जानें सभी विषयों के लिए। यह देखें SBI Circle Based Officer syllabus PDF, परीक्षा पैटर्न, विषयवार टॉपिक्स, मार्किंग स्किन और पिछले साल का Cut-off.

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पुरे भारत में विभिन्न शाखाओं में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) की भर्ती के लिए जिम्मेदार है। हल ही में SBI CBO Notification 2026 आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है, जिसमें 2273 पदों की घोषणा की गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक और योग्य हैं, उन्हें अब और समय बर्बाद नहीं करना चाहिए और ऑनलाइन परीक्षा की तयारी तुरंत कर देनी चाहिए।
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरुरी होता है। इस लेख में हमने SBI CBO Syllabus 2026 और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी विस्तार से दी है, ताकि आप अपनी तैयारी को एक सही दिशा दे सकें।

SBI CBO Syllabus and Exam Pattern 2026 – जाने पूरी चयन प्रक्रिया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा Circle Based Officer (CBO) पदों पर भर्ती के लिए SBI CBO Recruitment 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 2273 पदों को भरा जायेगा। यदि आप एक अनुभवी बैंकिंग उम्मीदवार हैं और SBI में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि SBI CBO 2026 परीक्षा में कौन-कौन से चरण होंगे, परीक्षा कितने अंकों की होगी, कितने समय की होगी और क्या-क्या विषय पूछे जाएंगे।

SBI CBO चयन प्रक्रिया 2025 में कुल 4 चरण होंगें:

  1. ऑनलाइन परीक्षा (online Test)
  2. स्क्रीनिंग (Screening)
  3. इंटरव्यू (Interview)
  4. स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Local Language Proficiency Test)
SBI CBO Exam Pattern 2026 – मुख्य विशेषताएं
भर्ती संस्था भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नाम सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO)
परीक्षा का नाम SBI CBO 2026
श्रेणी सिलेबस / परीक्षा पैटर्न
परीक्षा मोड ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित)
परीक्षा तिथि जुलाई 2025 (अपेक्षित)
कुल समय 2 घंटे 30 मिनट
कुल अंक ऑब्जेक्टिव टेस्ट: 120 अंक
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट: 50 अंक
इंटरव्यू: 50 अंक
मार्किंग स्कीम प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक
नेगेटिव मार्किंग नहीं है
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा → स्क्रीनिंग → इंटरव्यू → स्थानीय भाषा परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in

SBI CBO 2026 Notification for 2273 Vacancies – यहां क्लिक करें

SBI CBO Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

SBI CBO 2026 भर्ती परीक्षा एक multi-stage प्रक्रिया है जिसमें उम्मीदवारों कि लिखित ज्ञान, वर्णनात्मक क्षमता, स्क्रीनिंग एबिलिटी और इंटरव्यू स्किल्स का मूल्यांकन किया जाता है। शुरुआत होती है ऑनलाइन परीक्षा से, जिसमें Objective और Descriptive दोनों प्रकार के टेस्ट शामिल हैं।
ऑनलाइन परीक्षा का प्रारूप (SBI CBO CBT Pattern 2026)
ऑनलाइन परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है:

नीचे पूरे परीक्षा पैटर्न कि जानकारी दी गई है:

SBI CBO CBT (Objective Test) Exam Pattern
विषय प्रश्न अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 30 मिनट
बैंकिंग ज्ञान 40 40 40 मिनट
सामान्य जागरूकता / अर्थव्यवस्था 30 30 30 मिनट
कंप्यूटर योग्यता 20 20 20 मिनट
कुल 120 120 2 घंटे

मुख्य विशेषताएं:

SBI CBO Descriptive Test Pattern 20256
टॉपिक प्रश्न अंक समय
पत्र लेखन 1 25 30 मिनट
निबंध लेखन (250 शब्द) 1 25
कुल 2 50 30 मिनट

इस सेक्शन में उम्मीदवार को टाइपिंग करके उत्तर देना होगा और विषय बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े होंगे।

SBI CBO Interview 2026 – साक्षात्कार चरण की पूरी जानकारी

SBI CBO Recruitment 2025 में ऑनलाइन परीक्षा के बाद अगला महत्वपूर्ण चरण होता है इंटरव्यू जो उम्मीदवार की पर्सनेलिटी, कम्युनिकेशन स्किल्स, बैंकिंग ज्ञान और निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन करता है।
इंटरव्यू में क्या होगा?

फाइनल मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?

SBI CBO Syllabus 2026 – सभी विषयों का टॉपिक-वाइज सिलेबस

SBI Circle-Based अफसर (CBO) 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सटीक सिलेबस जानना बेहद जरुरी है। अगर आप इस प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं, तो हर विषय और उसके टॉपिक्स को विस्तार से पढ़ना अनिवार्य है।
नीचे SBI CBO Syllabus को विषय के अनुसार विस्तार से समझाया गया है:

SBI CBO Syllabus – English Language

इस सेक्शन में उम्मीदवार की अंग्रेजी भाषा पर पकड़, व्याकरण, समझने की क्षमता और सुधार योग्य स्किल्स को परखा जाएगा।
कुल 30 प्रश्न होंगे, जो निम्नलिखित टॉपिक्स से पूछे जाएंगे:

टिप: रोजाना इंग्लिश न्यूज़पेपर पढ़ना और ग्रामर प्रैक्टिस करना इस सेक्शन में सफलता दिला सकता है।

SBI CBO Syllabus – General Awareness

इस सेक्शन में उम्मीदवार की करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।

टिप: करेंट अफेयर्स के लिए पिछले 6 महीनो की घटनाओं पर विशेष ध्यान दें।

SBI CBO Syllabus – Computer Knowledge

बेसिक कंप्यूटर ज्ञान पर आधारित यह सेक्शन तकनीकी जानकारी का मूल्यांकन करता है। इसमें पूछे जाने जाने वाले विषय हैं:

टिप: बेसिक कंप्यूटर MCQ प्रैक्टिस करें और दैनिक उपयोग में आने वाली तकनीकों को समझें।

SBI CBO Syllabus – Banking Awareness

इस सेक्शन में उम्मीदवार की बैंकिंग प्रणाली और फाइनेंसियल नॉलेज पर आधारित सवाल पूछे जाते हैं। इस विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक्स:

टिप: RBI की वेबसाइट, बैंकिंग न्यूज़ और मासिक आर्थिक पत्रिकाओं से अपडेट रहें।

SBI CBO Syllabus 2026 – महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Pravin Kumar

प्रवीन कुमार Rozgar Portal के लिए एक समर्पित कंटेंट लेखक हैं, जिन्हें सरकारी नौकरियों, परीक्षा परिणामों और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी साझा करने का 5 वर्षों का अनुभव है। वे युवाओं को समय पर और विश्वसनीय अपडेट देने के लिए जाने जाते हैं।

Exit mobile version