RRB Group D Syllabus 2026 की पूरी जानकारी हिंदी में। यहाँ पायें Latest Exam Pattern, Section-wise Topics और Previous Year Papers PDF। अपनी तैयारी आज ही शुरू करें!
Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा भारतीय रेलवे में Level-1 पदों पर भर्ती के लिए RRB Group D परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस भर्ती के अंतर्गत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV , पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट ऑपरेशन्स, असिसटेंट TL & AC जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए RRB Group D Syllabus और Exam Pattern की सही जानकारी होना बेहद जरुरी है। सिलेबस को अच्छे से समझने से अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट हो जाता है कि परीक्षा में कौन-कौन से विषय महत्वपूर्ण हैं, किन टॉपिक्स से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं, और किस हिस्से पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सही सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के आधार पर की गयी तैयारी उम्मीदवारों को बेहतर स्कोर और सफलता दिलाने में मदद करती है।
RRB Group D Syllabus 2026 – संक्षिप्त विवरण
Railway Group D Level-1 परीक्षा 2026 में सफलता हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को Exam Pattern और Detailed Syllabus की पूरी जानकारी होना बेहद जरुरी है। सही सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझकर अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा और सही रणनीति के साथ कर सकते हैं।
Railway Group D Level-1 2026 परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का विषयवार वेटेज, मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन और परीक्षा का आधिकारिक पैटर्न जानने के लिए नीचे दिया गया RRB Group D Syllabus 2026 ध्यान से देखें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना है और किन विषयों से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं।
RRB Group D Syllabus 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आयोजक संस्था | Railway Recruitment Board (RRB) |
| परीक्षा का नाम | RRB Group D 2026 |
| श्रेणी | सिलेबस |
| विषय | गणित, सामान्य जागरूकता / करंट अफेयर्स / सामान्य विज्ञान, रीजनिंग |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| परीक्षा अवधि | 90 मिनट |
| कुल प्रश्न | 100 |
| मार्किंग स्कीम | प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक |
| नेगेटिव मार्किंग | ⅓ अंक |
| चयन प्रक्रिया | 1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) 2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
RRB Group D Recruitment 2026 Out for 22000 Posts – यहाँ क्लिक करके देखें
RRB Group D Selection Process 2026 – चयन प्रक्रिया
RRB / RRC Group D भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कुल 3 चरणों में किया जाता है। सभी चरणों को पास करना अनिवार्य है और अंतिम चयन मेरिट व मेडिकल फिटनेस के आधार पर होता है।
1. Computer-Based Test (CBT-1)
यह पहला चरण है, जिसमें MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और रीजनिंग शामिल होते हैं। CBT में नेगेटिव मार्किंग लागू होती है। इसी के आधार पर उम्मीदवारों को PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
2. Physical Efficiency Test (PET)
PET केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। इसमें उम्मीदवारों की दौड़ और वजन उठाने की क्षमता की जांच की जाती है। इसे पास करना अनिवार्य है, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते।
3. Document Verification & Medical
PET में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। सभी दस्तावेज़ सही होने और मेडिकल फिट पाए जाने पर ही अंतिम चयन किया जाता है।
RRB Group D Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न
RRB Group D Level-1 परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों का चयन Computer-Based Test (CBT-1) के प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण यानी Physical Efficiency Test (PET) / Document Verification के लिए किया जाएगा।
CBT-1 परीक्षा की अवधि, प्रश्नों की संख्या और मार्क्स का वितरण नीचे दर्शाया गया है:
RRB Group D CBT-1 Exam Pattern 2026
| Subjects | No. of Questions | Marks | Duration |
|---|---|---|---|
| General Science | 25 | 25 | 90 Minutes |
| Mathematics | 25 | 25 | |
| General Intelligence & Reasoning | 30 | 30 | |
| General Awareness and Current Affairs | 20 | 20 | |
| Total | 100 | 100 |
RRB Group D Syllabus 2026 Subject Wise – विषयवार
RRB Group D CBT परीक्षा में प्रश्न Objective Type / Multiple Choice होंगे। नीचे विषयवार सिलेबस दिया गया है जिसे ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी चाहिए।
RRB Group D Mathematics Syllabus 2026 – गणित
| S.No. | Topic Name (English) | विषय का नाम (Hindi) |
|---|---|---|
| 1 | Number System | संख्या पद्धति |
| 2 | BODMAS | बीओडीएमएएस (BODMAS) |
| 3 | Decimals | दशमलव |
| 4 | Fractions | भिन्न |
| 5 | LCM | लघुत्तम समान गुणक |
| 6 | HCF | महत्तम समापवर्तक |
| 7 | Ratio & Proportion | अनुपात और समानुपात |
| 8 | Percentages | प्रतिशत |
| 9 | Mensuration | क्षेत्रमिति एवं आयतन |
| 10 | Time & Work | समय और कार्य |
| 11 | Time & Distance | समय और दूरी |
| 12 | SI & CI | साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज |
| 13 | Profit & Loss | लाभ और हानि |
| 14 | Algebra | बीजगणित |
| 15 | Geometry & Trigonometry | ज्यामिति और त्रिकोणमिति |
| 16 | Elementary Statistics | प्रारंभिक सांख्यिकी |
| 17 | Square Root | वर्गमूल |
| 18 | Age Calculations | आयु संबंधित प्रश्न |
| 19 | Calendar & Clock | कैलेंडर और घड़ी |
| 20 | Pipes & Cisterns | पाइप और सिस्टर्न से जुड़े प्रश्न |
RRB Group D Reasoning Syllabus 2026 – तर्कशक्ति
| S.No. | Topic Name (English) | विषय का नाम (Hindi) |
|---|---|---|
| 1 | Analogies | समानता |
| 2 | Alphabetical Series | वर्णमाला श्रृंखला |
| 3 | Numerical Series | संख्या श्रृंखला |
| 4 | Coding-Decoding | कोडिंग-डीकोडिंग |
| 5 | Mathematical Operations | गणितीय ऑपरेशन |
| 6 | Relationships | संबंध (रक्त संबंध) |
| 7 | Syllogisms | सिलोजिस्म |
| 8 | Jumbling | शब्दों का क्रम / जमलिंग |
| 9 | Venn Diagram | वेन आरेख |
| 10 | DI & Sufficiency | डेटा इंटरप्रिटेशन और पर्याप्तता |
| 11 | Conclusion | निष्कर्ष |
| 12 | Decision Making | निर्णय लेना |
| 13 | Similarities & Differences | समानताएँ और भिन्नताएँ |
| 14 | Analytical Reasoning | विश्लेषणात्मक रीजनिंग |
| 15 | Classifications | वर्गीकरण |
| 16 | Directions | दिशा संबंधी प्रश्न |
| 17 | Statement, Argument & Assumptions | वक्तव्य, तर्क और अनुमान |
RRB Group D General Science Syllabus 2026 – सामान्य विज्ञान
सामान्य विज्ञान प्रश्न 10वीं कक्षा (CBSE स्तर) के होंगे।
| S.No. | Subject Name (English) | विषय का नाम (Hindi) | स्तर (Level) |
|---|---|---|---|
| 1 | Physics | भौतिक विज्ञान | 10वीं कक्षा (CBSE) |
| 2 | Chemistry | रसायन विज्ञान | 10वीं कक्षा (CBSE) |
| 3 | Life Sciences | जीव विज्ञान / जीवन विज्ञान | 10वीं कक्षा (CBSE) |
RRB Group D General Awareness & Current Affairs – सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
| S.No. | Topic Name (English) | विषय का नाम (Hindi) |
|---|---|---|
| 1 | Science & Technology | विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
| 2 | Sports | खेल |
| 3 | Culture | संस्कृति |
| 4 | Personalities | प्रमुख व्यक्तित्व |
| 5 | Economics | अर्थशास्त्र |
| 6 | Politics | राजनीति |
| 7 | Any other important topics | अन्य महत्वपूर्ण विषय |
RRB Group D Exam Pattern for 2nd Stage PET (Physical Efficiency Test)
RRB Group D भर्ती प्रक्रिया में दूसरा चरण Physical Efficiency Test (PET) होता है। उम्मीदवारों को CBT-1 (Computer-Based Test) के मेरिट के आधार पर PET के लिए बुलाया जाता है।
कुल PET में बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या:
- CBT मेरिट के आधार पर समुदाय अनुसार कुल पदों का तीन गुना उम्मीदवार PET के लिए बुलाए जाते हैं।
- रेलवे बोर्ड आवश्यकतानुसार इस अनुपात को बढ़ा या घटा सकता है, ताकि सभी पदों के लिए पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध हों।
महत्वपूर्ण: PET को पास करना अनिवार्य है और यह केवल qualifying nature का होता है।
| उम्मीदवार (Category) | वजन उठाने की चुनौती (Weight Lifting) | दौड़ की चुनौती (Running) |
|---|---|---|
| पुरुष उम्मीदवार (Male) | 35 kg वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी (बिना वजन नीचे रखे, केवल 1 प्रयास में)। | 1000 मीटर (1 किमी) की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी (केवल 1 प्रयास में)। |
| महिला उम्मीदवार (Female) | 20 kg वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी (बिना वजन नीचे रखे, केवल 1 प्रयास में)। | 1000 मीटर (1 किमी) की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी (केवल 1 प्रयास में)। |
Important Links for RRB Group D Exam 2026
RRB Group D Syllabus FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न 1: RRB Group D का सिलेबस क्या है?
उत्तर: RRB Group D सिलेबस में मुख्य रूप से गणित (Mathematics), सामान्य बुद्धि व रीजनिंग (Reasoning), सामान्य विज्ञान (General Science) और सामान्य जागरूकता व करंट अफेयर्स (GA & Current Affairs) शामिल होते हैं।
प्रश्न 2: क्या RRB Group D सिलेबस सभी RRB के लिए एक जैसा होता है?
उत्तर: हाँ, RRB Group D सिलेबस पूरे भारत में सभी RRB/RRC के लिए समान होता है। किसी भी ज़ोन के लिए सिलेबस अलग नहीं होता।
प्रश्न 3: RRB Group D Syllabus किस स्तर का होता है?
उत्तर: RRB Group D का सिलेबस सामान्यतः 10वीं कक्षा (CBSE Level) के अनुसार होता है, खासकर General Science और Mathematics के लिए।
प्रश्न 4: RRB Group D CBT परीक्षा में कौन-सा विषय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है?
उत्तर: CBT परीक्षा में General Intelligence & Reasoning और Mathematics से अच्छे खासे प्रश्न पूछे जाते हैं। हालांकि सभी विषयों को संतुलित रूप से पढ़ना जरूरी है।
प्रश्न 5: क्या RRB Group D सिलेबस में करंट अफेयर्स शामिल होते हैं?
उत्तर: हाँ, General Awareness & Current Affairs सिलेबस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, खेल, विज्ञान, राजनीति और अर्थव्यवस्था शामिल होती हैं।
प्रश्न 6: क्या RRB Group D सिलेबस हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध होता है?
उत्तर: हाँ, RRB Group D परीक्षा में प्रश्न Hindi और English दोनों भाषाओं में उपलब्ध होते हैं।
प्रश्न 7: क्या RRB Group D सिलेबस हर साल बदलता है?
उत्तर: नहीं, RRB Group D सिलेबस में बड़े बदलाव नहीं होते, लेकिन करंट अफेयर्स और कुछ टॉपिक्स को अपडेट करना जरूरी होता है।
प्रश्न 8: RRB Group D Syllabus की तैयारी कैसे करें?
उत्तर: सिलेबस के अनुसार subject-wise तैयारी, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास और मॉक टेस्ट देने से तैयारी बेहतर होती है।