Gujarat Free Laptop Yojana 2026 के तहत गुजरात के मजदूरों के बच्चों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और नवीनतम अपडेट यहाँ पढ़ें।

Gujarat Free Laptop Yojana 2026: पूरी जानकारी
डिजिटल शिक्षा आज के समय में अनिवार्य हो गयी है। हर क्षेत्र की पढ़ाई अब ऑनलाइन माध्यम पर आधारित हो गयी है। आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
इसी उद्देश्य से Gujarat Labour Welfare Board ने Gujarat Free Laptop Yojana 2026 शुरू की है। इस योजना के तहत मजदूरों के बच्चों को पेशेवर या डिज़ाइन कोर्स में दाखिला लेने पर लैपटॉप खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
Gujarat Free Laptop Yojana 2026 – एक नजर में
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | Gujarat Free Laptop Yojana 2026 |
| राज्य | गुजरात |
| लाभार्थी | मजदूरों के बच्चे जो 12वीं पास हैं और पेशेवर/डिज़ाइन कोर्स में दाखिला लिए हैं |
| उद्देश्य | मजदूर बच्चों को तकनीकी शिक्षा हेतु लैपटॉप खरीदने में मदद |
| आर्थिक सहायता | ₹25,000 या 50% राशि (जो कम हो) |
| अधिकतम लैपटॉप मूल्य सीमा | ₹50,000 |
| आधिकारिक पोर्टल | Sanman Portal |
| साल | 2026 |
नवीनतम अपडेट (Latest Update)
गुजरात सरकार ने इस वर्ष भी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रोत्शाहित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
- 12वीं में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मजदूर बच्चों को
- ₹25,000 की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी
- लाभार्थी छात्र केवल गुजरात राज्य के मजदूरों के बच्चे होंगे
- विदेश में अध्ययन कर रहे छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं
Eligibility – पात्रता
Free Laptop Yojana का लाभ पाने के लिए उम्मीदवारों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:
- मजदूर गुजरात राज्यme फैक्ट्री/संस्थान में कम से कम 1 वर्ष से Labour Welfare Fund में योगदान दे रहे हों।
- बच्चे ने 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त किया हो।
- बच्चे ने पेशेवर या डिज़ाइन कोर्स में प्रवेश लिया हो।
- लैपटॉप बच्चे के नाम पर ख़रीदा गया हो।
- विदेश में अध्ययन कर रहे छात्र इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- आवेदन उसी वर्ष में करना होगा जब बोर्ड परीक्षा दी गयी हो और लैपटॉप ख़रीदा गया हो।
Required Documents – जरुरी दस्तावेज
आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक हैं:
-
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मजदूर का पहचान पत्र (कॉन्ट्रैक्टर द्वारा जारी)
- मजदूर का आधार कार्ड
- Labour Welfare Fund Account Number
- बच्चे का आधार कार्ड
- 12वीं क्लास मार्कशीट
- पेशेवर/ डिज़ाइन कोर्स का अलॉटमेंट लेटर
- कॉलेज शुल्क जमा रसीद
- Labour Welfare Fund का नवीनतम भुगतान रसीद
- लैपटॉप खरीद का वैध बिल
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण/पासबुक
- Bonafide Certificate
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
Gujarat Free Laptop Yojana 2026 के लाभ
Gujarat Free Laptop Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य मजदूर परिवारों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई में आने वाली आर्थिक बाधाओं को कम करना है। इस योजना के अंतर्गत मिलाने वाले प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:
1. ₹25,000 तक की आर्थिक सहायता
योजना के तहत छात्र को लैपटॉप खरीदने के लिए कुल लागत का 50% या अधिकतम ₹25,000 ( जो भी कम हो) की राशि प्रदान की जाती है।
2. पेशेवर और डिज़ाइन कोर्स के छात्रों को लाभ
यह योजना उन छात्रों के लिए है जो इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, IT , आर्किटेक्चर, डिजाइनिंग आदि पेशेवर या डिज़ाइन कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं।
3. मजदूर परिवारों पर आर्थिक बोझ कम
लैपटॉप जैसी महंगी चीज के लिए सरकार की सहायता से परिवार की आर्थिक स्थिति पर कम दबाव पड़ता है।
4. DBT के माध्यम से राशि का भुगतान
स्वीकृत लाभ राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बानी रहती है।
5. प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन
12वीं में अच्छे अंक लेन वाले छात्रों को यह योजना आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करती है।
6. सरकारी और विश्वसनीय योजना
यह योजना Gujarat Labour Welfare Board द्वारा संचालित है, जिससे इसका लाभ सुरक्षित और भरोसेमंद है।
7. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
पूरी आवेदन प्रक्रिया Sanman Portal के माध्यम से ऑनलाइन है, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।
Gujarat Free Laptop Yojana 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन स्टेप्स:
1. Sanman Portal पर जाएँ
2. “Citizen Login” टैब में “Please Register Here” क्लिक करें
3. आधार नंबर, उपयोगकर्ता प्रकार और Labour Welfare Fund Account Number दर्ज करें
4. विवरण सत्यापित करें और Fetch पर क्लिक करें
5. उपयोगकर्ता विवरण और पासवर्ड सेट करें
6. लॉगिन करके योजना का चयन करें और निर्देश पढ़ें
7. आवेदन फॉर्म भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें
8. नियम और शर्तों से सहमति देकर सबमिट करें
9. आवेदन संख्या के साथ पुष्टि ईमेल प्राप्त होगी
Online Registration – Step-by-Step
1. पोर्टल पर जाएँ और रजिस्ट्रेशन करें
2. यूजर ID और पासवर्ड सेट करें
3. लॉगिन करें
4. योजना का चयन करें
5. आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्युमेंट अपलोड करें
6. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन प्राप्त करें
Gujarat Free Laptop Yojana 2026 List – लिस्ट कैसे देखें?
- Sanman Portal ओपन करें
- Laptop Yojana Dashboard पर जाएँ
- “Laptop Yojana 2026 List” क्लिक करें
- जिलेवार लिस्ट डाउनलोड करें
- अपना नाम चेक करें
Gujarat Free Laptop Yojana 2026 – FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न 1: योजना का लाभ कौन दे रहा है?
उत्तर: Gujarat Labour Welfare Board, Labour, Skill Development & Employment Department द्वारा।
प्रश्न 2: लाभ क्या हैं?
उत्तर: छात्र को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 या 50% राशि (जो कम हो) दी जाएगी।
प्रश्न 3: कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: गुजरात राज्य में फैक्ट्री/संस्थान में काम कर रहे मजदूरों के बच्चे, जिन्होंने 12वीं में 70% या अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
प्रश्न 4:क्या विदेश में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं।
प्रश्न 5: आवेदन कब करना होगा?
उत्तर: बोर्ड परीक्षा वर्ष के अंदर, लैपटॉप खरीदने के 6 महीनों के भीतर।
प्रश्न 6: Gujarat Free Laptop Yojana २०२६ में लैपटॉप किसके नाम पर होना चाहिए?
उत्तर: लाभार्थी बच्चे के नाम पर।