SBI CBO Recruitment 2025 के तहत State Bank of India (SBI) ने 2964 Circle Based Officer (CBO) पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 9 मई से 29 मई 2025 तक sbi.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
भारत के सबसे लोकप्रिय बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने 2964 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए SBI CBO Recruitment 2025 Notification जारी कर दी है। यह नियुक्तियां भारत भर के विभिन्न कार्यालयों में की जाएंगी। जिन बैंकिंग प्रोफेशनल के पास न्यूनतम 2 वर्षों का अनुभव है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने करियर को नई ऊचाइयों तक ले जा सकते हैं।
SBI CBO ऑनलाइन आवेदन लिंक 9 मई 2025 से सक्रिय कर दिया गया है और आधिकारिक अधिसूचना www.sbi.co.in पर उपलब्ध है। SBI Circle Based Officer (CRPD/CBO/2025-26/03) के तहत जारी इस विज्ञापन में रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतनमान आदि की पूरी जानकारी दी गयी है, जिसे नीचे विस्तार से बताया गया है।
SBI CBO Notification 2025 PDF जारी – अभी डाउनलोड करें
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने 2964 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए SBI CBO Notification 2025 PDF आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर 9 मई 2025 को जारी कर दी है। जो उम्मीदवार SBI CBO Recruitment 2025 में रूचि रखतें हैं, वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके SBI CBO Notification 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं और सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे – पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, आवेदन तिथि, चयन प्रक्रिया, वेतनमान आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
SBI CBO Notification 2025 PDF – यहां क्लिक करें डाउनलोड करने के लिए
SBI CBO Recruitment 2025 – संक्षिप्त विवरण
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2964 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती हेतु SBI CBO Recruitment 2025 Notification PDF जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस प्रतिष्ठित सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस अनुभाग में SBI CBO परीक्षा 2025 का संक्षिप्त विवरण देख सकते हैं।
नीचे दी गयी टेबल में SBI CBO Bharti 2025 की सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गयी हैं, जैसे – परीक्षा स्तर, आवेदन मोड, अनुभव, वेतनमान और बहुत कुछ।
SBI Circle Based Officer (CBO) 2025 भर्ती का सारांश | |
---|---|
भर्ती संस्था (Conducting Body) | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
पद का नाम | सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) |
कुल रिक्तियाँ | 2964 पद |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय (National) |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
पंजीकरण तिथि | 9 मई से 29 मई 2025 तक |
अनुभव आवश्यक | न्यूनतम 2 वर्ष (बैंकिंग सेक्टर में) |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट + इंटरव्यू |
प्रारंभिक वेतन | ₹48,480/- प्रतिमाह |
आधिकारिक वेबसाइट | www.sbi.co.in |
SBI CBO 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने SBI CBO Recruitment 2025 की आधिकारिक अधिसूचना के साथ सभी आवश्यक तिथियों की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार 2964 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी गई SBI CBO 2025 की महत्वपूर्ण तिथियों पर धयान दें।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और 29 मई 2025 तक जारी रहेगी। परीक्षा तिथि फिलहाल संभावित रूप से जुलाई 2025 तय की गई है।
SBI CBO भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियों की सूची | |
---|---|
गतिविधि | तिथि |
SBI CBO Notification 2025 PDF जारी | 9 मई 2025 |
SBI CBO ऑनलाइन आवेदन शुरू | 9 मई 2025 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 29 मई 2025 |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 9 से 29 मई 2025 |
SBI CBO एडमिट कार्ड 2025 | जुलाई 2025 (संभावित) |
SBI CBO परीक्षा तिथि 2025 | जुलाई 2025 (संभावित) |
SBI CBO Vacancy 2025: नियमित और बैकलॉग पदों का पूरा विवरण
State Bank of India (SBI) ने 2964 सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इनमें से 2600 नियमित (Regular) पद हैं और 364 बैकलॉग (Backlog) पद शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए सारणी में राज्य-वार और श्रेणी-वार रिक्तियों का पूरा विवरण देख सकते हैं।
SBI CBO Vacancy 2025 (Regular Posts) | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
सर्कल | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | भाषा | SC | ST | OBC | EWS | GEN | कुल |
Ahmedabad | गुजरात, दादरा नगर हवेली, दमन & दीव | गुजराती | 36 | 18 | 64 | 24 | 98 | 240 |
Amaravati | आंध्र प्रदेश | तेलुगु / उर्दू | 27 | 13 | 48 | 18 | 74 | 180 |
Bengaluru | कर्नाटक | कन्नड़ | 37 | 18 | 67 | 25 | 103 | 250 |
Bhopal | मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ | हिंदी | 30 | 15 | 54 | 20 | 81 | 200 |
Bhubaneswar | ओडिशा | उड़िया | 15 | 07 | 27 | 10 | 41 | 100 |
Chandigarh | जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, HP, हरियाणा, पंजाब | उर्दू / हिंदी / पंजाबी | 12 | 06 | 21 | 08 | 33 | 80 |
Chennai | तमिलनाडु, पुडुचेरी | तमिल | 18 | 09 | 32 | 12 | 49 | 120 |
North Eastern | असम, अरुणाचल, मणिपुर आदि | क्षेत्रीय भाषाएं | 15 | 07 | 27 | 10 | 41 | 100 |
Hyderabad | तेलंगाना | तेलुगु | 34 | 17 | 62 | 23 | 94 | 230 |
Jaipur | राजस्थान | हिंदी | 30 | 15 | 54 | 20 | 81 | 200 |
Lucknow | उत्तर प्रदेश | हिंदी / उर्दू | 42 | 21 | 75 | 28 | 114 | 280 |
Kolkata | पश्चिम बंगाल, अंडमान, सिक्किम | बंगाली / नेपाली / हिंदी | 22 | 11 | 40 | 15 | 62 | 150 |
Maharashtra | महाराष्ट्र | मराठी | 37 | 18 | 67 | 25 | 103 | 250 |
Mumbai Metro | महाराष्ट्र, गोवा | मराठी / कोंकणी | 15 | 07 | 27 | 10 | 41 | 100 |
New Delhi | दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, यूपी | हिंदी | 04 | 02 | 08 | 03 | 13 | 30 |
Thiruvananthapuram | केरल, लक्षद्वीप | मलयालम | 13 | 06 | 24 | 09 | 38 | 90 |
कुल नियमित पद: | 2600 |
SBI CBO Vacancy 2025 (Backlog Posts) | ||||
---|---|---|---|---|
सर्कल | SC | ST | OBC | कुल |
Ahmedabad | 11 | 33 | 10 | 54 |
Amaravati | 06 | — | — | 06 |
Bengaluru | 20 | 09 | 10 | 39 |
Bhopal | 10 | 10 | 12 | 32 |
Bhubaneswar | 02 | 08 | — | 10 |
Chandigarh | 01 | — | 13 | 14 |
Chennai | — | 31 | — | 31 |
North Eastern | 05 | — | 25 | 30 |
Hyderabad | 03 | — | — | 03 |
Jaipur | 13 | — | 05 | 18 |
Kolkata | 08 | 10 | 25 | 43 |
Lucknow | 06 | 11 | — | 17 |
Maharashtra | 04 | 13 | — | 17 |
Mumbai Metro | 02 | 01 | 02 | 05 |
New Delhi | — | 10 | 09 | 19 |
Thiruvananthapuram | 16 | 10 | — | 26 |
कुल बैकलॉग पद | 364 |
SBI CBO 2025 Application Online – आवेदन ऑनलाइन
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने Circle Based Officer (CBO) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।ichchuk और योग्य उम्मीदवार 9 मई 2025 से 29 मई 2025 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतज़ार किये बिना जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
SBI CBO 2025 Apply Online Direct Link
यहाँ क्लिक करें और सीधे आवेदन करें – SBI CBO Apply Online 2025
SBI CBO 2025 आवेदन शुल्क (Application Fee)
SBI CBO Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ जारी की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड ( डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) के माध्यम से करना होगा।
SBI CBO Exam 2025: श्रेणीवार आवेदन शुल्क | |
---|---|
श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Application Fee) |
SC / ST / PwBD वर्ग | ₹0 (कोई शुल्क नहीं) |
अन्य सभी वर्ग (General / OBC / EWS) | ₹750/- |
SBI CBO Recruitment 2025: पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
अगर आप SBI Circle Based Officer (CBO) Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरुरी है कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने कौन-कौन से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव से जुड़े मानदंड तय किये हैं।
आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए पात्रता की पूरी जानकारी:
शैक्षणिक योग्यता (Educatinal Qualification)
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- इंजीनियरिंग, मेडिकल, CA या Cost Accountancy जैसे डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- पास होने की तारीख वही मानी जाएगी जो मार्कशीट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट में दर्ज हो।
- यदि परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध हो, तो विश्वविद्यालयdwara जारी प्रमाणपत्र मान्य होगा जिसमें रिजल्ट जारी होने की तारीख का उल्लेख हो।
आयु सीमा (Age Limit as on 30 April 2025 )
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 1995 से 30 अप्रैल 2004 के बीच हुवा होना चाहिए।
आयु में छूट (Age Relaxation) | |
---|---|
वर्ग (Category) | अधिकतम आयु में छूट (Age Relaxation) |
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC/ST) | 5 वर्ष |
अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमी लेयर (OBC) | 3 वर्ष |
PwBD (SC/ST) | 15 वर्ष |
PwBD (OBC) | 13 वर्ष |
PwBD (सामान्य / EWS) | 10 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक, ECOs, SSCOs (5 साल सेवा) | 5 वर्ष |
SBI CBO Recruitment 2025: अनुभव (Experience Requirement)
यदि आप SBI Circle Based Officer (CBO) Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरुरी है कि इस बार SBI ने फ्रेश ग्रेजुएट (Freshers) के लिए एक निराशाजनक खबर दी है।
फ्रेशर्स के लिए कोई मौका नहीं
SBI CBO Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 30 अप्रैल 2025 तक कम से कम 2 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए।
अनुभव संबंधी आवश्यकताएं (As on 30.04.2025)
- उम्मीदवार को किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (Scheduled Commercial Bank) या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Bank) में कम से कम 2 वर्ष तक अधिकारी (Officer) पद पर कार्यरत होना चाहिए।
- केवल उन्हीं उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किये जाएंगे, जिन्होंने 30 अप्रैल 2025 तक यह अनुभव प्राप्त कर लिया हो।
- क्लर्क या सहायक पदों पर कार्य अनुभव को मान्यता नहीं दी जाएगी।
SBI CBO 2025 Handwritten Declaration: फॉर्मेट, साइज और जरुरी गाइडलाइन्स
SBI CBO Recruitment 2025 के आवेदन फॉर्म के साथ हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) जमा करना अनिवार्य है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपकी दी गई जानकारी की सत्यता की पुष्टि करता है। यदि यह गलत फॉर्मेट में या गलत तरीके से अपलोड किया गया तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
SBI CBO 2025 Handwritten Declaration Official Format
उम्मीदवारों को नीचे दिया गया टेक्स्ट सफ़ेद पेपर पर काले स्याही (Black Ink) से अपने हाथ से साफ-साफ लिखना होगा:
“I, _________________ (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”
Note:
- घोषणा को हाथ से अंग्रेजी में लिखें (Capital Letters में नहीं)।
- किसी अन्य व्यक्ति द्वारा लिखी गई या किसी अन्य भाषा में लिखी गई घोषणा अमान्य मानी जाएगी।
SBI Handwritten Declaration Image Specifications | |
---|---|
विशेषता | विवरण |
पेपर का रंग | सफेद |
स्याही का रंग | काला (Black Ink) |
भाषा | अंग्रेजी (English Only) |
फ़ाइल फॉर्मेट | .jpg / .jpeg |
आकार (Dimensions) | 800 x 400 pixels @ 200 DPI (अनुशंसित) |
साइज (File Size) | 50 KB – 100 KB |
मापन (Size in cm) | 10 cm (चौड़ाई) x 5 cm (ऊंचाई) |
कैपिटल लेटर | मान्य नहीं |
हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान | केवल उम्मीदवार का ही होना चाहिए |
SBI CBO 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप SBI Circle Based Officer (CBO) Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म भर सकते हैं। यह गाइड उन उम्मीदवारों के लिए है जो पहली बार आवेदन कर रहे हैं या प्रोसेस को लेकर असमंजस में हैं।
SBI CBO 2025 Online Form भरने की पूरी प्रक्रिया
Step 1: SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले SBI Careers Page पर विजिट करें।
Step 2: संबंधित विज्ञापन खोजें
- वेबसाइट के “Current Openings” सेक्शन में जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और “Recruitment of Circle Based Officer (Advertisement No. CRPD/CBO/2025-26/03)” लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें
- आवेदन करने से पहले Notification PDF को डाउनलोड करें।
- इसमें पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरुरी जानकारी दी गई होती है।
PNB SO Recruitment 2025: के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी।
Step 4: “Apply Online” पर क्लिक करें
- अब उसी विज्ञापन के नीचे दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
Step 5: आवेदन फॉर्म भरें
- मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एजुकेशन, अनुभव आदि।
- निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स अपलोड करें:
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर (Signature)
- हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) – केवल अंग्रेजी में, निर्धारित फॉर्मेट में।
Step 6: अंतिम सबमिशन से पहले रिव्यू करें
- आवेदन सबमिट करने से पहले एक बार पुरे फॉर्म की डिटेल्स ध्यान से जांच लें।
- एक बार Final Submit हो जाने के बाद कोई सुधार की अनुमति नहीं होगी।
Step 7: आवेदन फॉर्म प्रिंट करें
- सबमिशन के बाद अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
- यह भविष्य के लिए जैसे परीक्षा, इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय काम आएगा।
Click Here to Apply Online for SBI CBO Recruitment 2025 (Direct Link)
SBI CBO Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
अगर आप SBI Circle Based Officer (CBO) 2025 के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो यह जानना जरुरी है कि इस भर्ती में चयन चार महत्वपूर्ण चरणों में होगा। नीचे हर स्टेज कि पूरी जानकारी दी गई है:
1. ऑनलाइन परीक्षा (Online Examination)
पहला चरण एक ऑब्जेक्टिव ऑनलाइन टेस्ट होता है, जिसमें निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:
- English Language
- Banking Knowledge
- General Awareness / Economy
- Computer Aptitude
इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
2. स्क्रीनिंग (Screening Round)
ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों कि वर्क एक्सपीरियंस और दस्तावेजों कि जांच एक स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा कि जाएगी। इस राउंड में यह सुनिश्चित किया जाता है कि आपने मांगी गई 2 साल कि बैंकिंग एक्सपीरियंस कि शर्त को पूरा किया है या नहीं।
3. इंटरव्यू (Personal Interview)
स्क्रीनिंग में योग्य पाए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह राउंड आपके निम्नलिखित पहलुओं को परखने के लिए होता है:
- Communication Skills
- Banking Knowledge
- Confidence & Personality
- Role Suitability in SBI
4. स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण (Local Language Proficiency Test)
अंतिम चयन से पहले उम्मीदवार को उस राज्य कि स्थानीय भाषा में दक्षता साबित करनी होगी, जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं। यदि उम्मीदवार ने स्कूल/कॉलेज में वह भाषा पढ़ी है या मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र दिया है, तो यह राउंड माफ़ किया जा सकता है।
SBI CBO 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
आप आप SBI Circle Based Officer (CBO) 2025 कि तयारी कर रहे हैं, तो परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद जरुरी है। इस भर्ती परीक्षा में दो चरणों की ऑनलाइन परीक्षा होगी – Objective Test और Descriptive Test। नीचे दिया गया है पूरा Exam Pattern विस्तार से:
1. ऑब्जेक्टिव टेस्ट (Objective Test)
Objective Test में कुल 4 सेक्शन होते हैं, जिनसे कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। हर प्रश्न 1 अंक का होता है और पूरे पेपर के लिए कुल समय 2 घंटे (120 मिनट) होगा।
विषयों का विभाजन:
SBI CBO Exam 2025 – ऑनलाइन लिखित परीक्षा पैटर्न | |||
---|---|---|---|
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय सीमा |
English Language | 30 | 30 | – |
Banking Knowledge | 40 | 40 | – |
General Awareness / Economy | 30 | 30 | – |
Computer Aptitude | 20 | 20 | – |
कुल | 120 | 120 | 2 घंटे (Composite) |
2 . डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (Descriptive Test)
Descriptive Test में उम्मीदवारों को 30 मिनट में दो सवालों का उत्तर देना होगा:
- एक Letter Writing
- एक Essay Writing
कुल अंक: 50
इस परीक्षा में उम्मीदवार की लिखित अभिव्यक्ति, बैंकिंग विषयों पर समझ और व्याकरण को परखा जाएगा।
SBI CBO Salary 2025: सैलरी स्ट्रक्चर
SBI CBO (Circle Based Officer) पद पर चयनित उम्मीदवार को ₹48,480/- की प्रारंभिक बेसिक सैलरी मिलेगी। यह वेतनमान इस प्रकार है:
₹48,480-2000/7-62, 480-2340/2-67,160-2680/7-85920
अनुभव पर अतिरिक्त वेतन
अगर उम्मीदवार ने किसी Scheduled Commercial Bank या RRB में Officer Cadre में काम किया है, तो हर पूर्ण सेवा वर्ष के लिए 1 वेतन वृद्धि (increment) अतिरिक्त मिलेगी।
भत्ते और सुविधाएं
सैलरी के अलावा निम्नलिखित भत्ते मिलते हैं:
- महंगाई भत्ता (DA)
- आवास भत्ता (HRA)
- सिटी भत्ता (CCA)
- मेडिकल सुविधाएं
- NPS, PF, और अन्य बैंकिंग सुविधाएं
SBI CBO Recruitment 2025: महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)
विवरण | लिंक |
---|---|
SBI CBO 2025 Official Notification (PDF) | डाउनलोड करें |
SBI Careers Page (Apply Online) | sbi.co.in/careers |
Apply Online for SBI CBO 2025 (Direct Link) | यहाँ क्लिक करें |
SBI CBO 2025 Syllabus & Exam Pattern | पूरा विवरण देखें |