NTPC Green Energy Bharti 2025: 182 पदों पर आवेदन शुरू

NTPC Green Energy Bharti 2025 के अंतर्गत 182 इंजीनियर पदों पर आवेदन शुरू। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि जानें।

NTPC Green Energy Bharti 2025 Notification – Apply Online for 182 Engineer & Executive Posts
NTPC Green Energy Limited भर्ती 2025 – 182 पदों पर भर्ती का पूरा विवरण यहां देखें।

NTPC Green Energy Bharti 2025 की जानकारी

अगर आप इंजीनियर क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं।  NTPC Green Energy Limited (NGEL) ने 182 इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की हैं। यह भर्ती इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, आईटी, फाइनेंस और एचआर जैसे विभिन्न डिपार्टमेंट में की जा रही हैं।

NTPC Green Energy Limited (NGEL), NTPC की ही एक सहायक कंपनी है, जो अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रही है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो हरित ऊर्जा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते है।

NTPC Green Energy Bharti 2025 – मुख्य जानकारी (Overview)

संगठन का नाम NTPC Green Energy Limited (NGEL)
पद का नाम इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव
कुल पद 182 पद
आवेदन प्रारंभ 11 अप्रैल 2025
अंतिम तिथि 01 मई 2025
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.ngel.in

NTPC Green Energy Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

घटनाक्रम तिथि
अधिसूचना जारी अप्रैल 2025 (संक्षिप्त नोटिस)
आवेदन प्रारंभ 11 अप्रैल 2025
अंतिम तिथि 01 मई 2025
लिखित परीक्षा (संभावित) जल्द अपडेट होगा
परिणाम तिथि अधिसूचना के बाद

पदों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न विभागों में इंजीनियर और एक्जीक्यूटिव के लिए कुल 182 पदों की घोषणा की गयी है:

पद का नाम रिक्तियाँ
Engineer (RE-Civil) 40
Engineer (RE-Electrical) 80
Engineer (RE-Mechanical) 15
Executive (RE-HR) 07
Executive (RE-Finance) 26
Engineer (RE-IT) 04
Engineer (RE-C&M) 10
कुल पद 182

योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria Of NTPC Green Energy Bharti 2025)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

1. Engineer (RE – Civil)

  • रिक्तियाँ: 40 (UR-21, SC-4, ST-2, OBC-8, EWS-5)
  • योग्यता: सिविल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech डिग्री (60% अंक), SC/ST/PwBD के लिए न्यूनतम 50%
  • अनुभव: 3 वर्ष (Geotech, Piling, Foundation, आदि में अनुभव आवश्यक, RE अनुभव को प्राथमिकता)
  • कार्य: रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स के लिए डिज़ाइन, तकनीकी स्पेसिफिकेशन, ठेके प्रबंधन, साइट सञ्चालन आदि।
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

2. Engineer (RE – Electrical)

  • रिक्तियाँ: 80 (UR-40, SC-10, ST-6, OBC-15, EWS-9)
  • योग्यता: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech डिग्री (60% अंक), SC/ST/PwBD के लिए न्यूनतम 50%
  • अनुभव: 3 वर्ष ( स्विचयार्ड, ट्रांसमिशन, डिज़ाइन आदि में अनुभव)
  • कार्य: इलेक्ट्रिकल सिस्टम डिज़ाइन, इंस्टॉलेशन, साइट कार्य और O&M का प्रबंधन
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

3. Engineer (RE – Mechnical)

  • रिक्तियाँ: 15 (UR-4, SC-3, ST-2, OBC-3, EWS-3)
  • योग्यता: मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech डिग्री (60% अंक), ME/M.Tech को प्राथमिकता
  • अनुभव: 3 वर्ष (सुपरविजन/प्रोजेक्ट कार्य का अनुभव)
  • कार्य: मैकेनिकल डिज़ाइन, ड्रॉइंग्स, साइट सुपरविजन, O&M और वेंडर मैनेजमेंट 
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

4. Executive (RE – Human Resource)

  • रिक्तियाँ: 7 (UR-2, SC-1, OBC-3, EWS-1)
  • योग्यता: HR/IR/PM में दो वर्षीय PG डिग्री या MBA (60% अंक), SC/ST/PwBD के लिए न्यूनतम 50%
  • अनुभव: 3 वर्ष (HR, SAP, डेटा एनालिटिक्स में गिन हो तो प्राथमिकता)
  • कार्य: भर्ती, लाभ, CSR गतिविधियाँ, भूमि अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

5. Executive (RE – Finance)

  • रिक्तियाँ: 26 (UR-10, SC-4, ST-2, OBC-8, EWS-2)
  • योग्यता: CA/CMA
  • अनुभव: 1 वर्ष (लेखाशास्त्र, टैक्स, बजट, स्टेटमेंट, ऑडिट में अनुभव)
  • कार्य: फाइनेंस ऑपरेशन, भुगतान, बजटिंग, GST, TDS, लेखा रिपोर्टिंग
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

6. Engineer (RE – IT)

  • रिक्तियाँ: 4 (UR-3, OBC-1)
  • योग्यता: Computer Science/IT में BE/B.Tech डिग्री (60% अंक), SC/ST/PwBD के लिए न्यूनतम 50%
  • अनुभव: 3 वर्ष (Networking , ASP.Net, MS SQL, Window Servers) 
  • कार्य: IT सिस्टम, LAN/WAN, सर्वर मैनेजमेंट, नेटवर्क सुरक्षा, वेबसाइट/ऐप डेवलपमेंट 
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

7. Engineer (RE – Contract & Material)

  • रिक्तियाँ: 10 (UR-6, SC-1, OBC-2, EWS-1)
  • योग्यता: किसी भी स्ट्रीम में BE/B.Tech + PG डिप्लोमा (Material/Supply Chain) या Renewable Energy में ME/M.Tech
  • अनुभव: 1 वर्ष (RE इंडस्ट्री में)
  • कार्य: ट्रेडर प्रबंधन, बोली मूल्यांकन, वेंडर तालमेल, सामग्री प्रबंधन, अनुबंध सहायता
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

नोट: अनुभव मान्यता प्राप्त संसथान या कंपनी में  होना अनिवार्य है, और संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

NTPC Green Energy Bharti 2025 में चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test)
  2. लिखित परीक्षा (Written Test)
  3. साक्षात्कार (Interview)
  4. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

चयन पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगा।

NTPC Green Energy Bharti 2025: आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

NTPC Green Energy Limited Recruitment 2025 के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

आवेदन प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक वेबसाइट  www.ngel.in पर जाएं।
  2. “career” सेक्शन में जाएं।
  3. “NGEL Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  4. Apply Online” बटन पर क्लिक करें।
  5. आवश्यक विवरण भरें – नाम, शैक्षणिक योगयता, अनुभव आदि।
  6. स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
  7. फॉर्म को सबमिट करें और एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

NGEL ऑनलाइन आवेदन लिंक – यहाँ क्लिक करें 

सैलरी और अन्य लाभ (Salary & Perk)

हालांकि विस्तृत सैलरी डिटेल्स अधिसूचना में बताये जाएंगे, लेकिन अनुमानित वेतनमान इस प्रकार हो सकते हैं:

पद अनुमानित वेतन
इंजीनियर पद ₹50,000 – ₹1,60,000 प्रतिमाह
एग्जीक्यूटिव पद ₹60,000 – ₹1,80,000 प्रतिमाह

अन्य लाभ: 

  • HRA और DA 
  • मेडिकल सुविधा
  • ट्रेवल अलाउंस
  • ग्रेच्युटी और पेंशन योजना

आवश्यक दस्तावेज (Document Required NTPC Green Energy Bharti 2025)

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगें:

  1. पासपोर्ट साइज फोटो
  2. हस्ताक्षर
  3. शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  4. अनुभव प्रमाण पत्र
  5. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  6. आधार कार्ड या पहचान पत्र

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. NTPC Green Energy Bharti 2025 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: 01 मई 2025

Q2. कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

उत्तर: कुल 182 पद

Q3. आवेदन का माध्यम क्या है?

उत्तर: आवेदन केवल ऑनलाइन होगा।

Q4. क्या फ्रेशर आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, सभी पदों के लिए अनुभव आवश्यक है।

Q5. चयन प्रक्रिया में क्या होगा?

उत्तर: स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links of NTPC Green Energy Bharti 2025)

विवरण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट www.ngel.in
अधिसूचना डाउनलोड डाउनलोड करें
आवेदन करने के लिए क्लिक करें Apply Now

निष्कर्ष (Conclusion)

NTPC Green Energy Bharti 2025 उन सभी टेक्निकल ग्रेजुएट्स और प्रोफेशनल के लिए सुनहरा अवसर है, जो हरित ऊर्जा और सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। यह नौकरी न केवल सैलरी के लिहाज से बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य के सुरक्षा के लिए भी बेहतरीन है।

  • आवेदन शुरू: 11 अप्रैल 2025
  • अंतिम तिथि: 01 मई 2025  

Pravin Kumar

प्रवीन कुमार Rozgar Portal के लिए एक समर्पित कंटेंट लेखक हैं, जिन्हें सरकारी नौकरियों, परीक्षा परिणामों और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी साझा करने का 5 वर्षों का अनुभव है। वे युवाओं को समय पर और विश्वसनीय अपडेट देने के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top