NMDC Steel Limited Recruitment 2025 के तहत 934 पदों पर भर्ती निकली है। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करें। पात्रता और आवेदन लिंक देखें।

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) स्टील लिमिटेड एक सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी है, जो नियंत्रण मंत्रालय (Ministry of Control) के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत कार्य करती है।
NMDC ने आधिकारिक रूप से विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है, और इस परीक्षा में रुचि रखने वाले उम्मीदवार 24 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट है: https://nmdcsteel.nmdc.co.in
इस लेख में हमने अधिसूचना, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की है।
NMDC Steel Limited Notification 2025 जारी
NMDC स्टील लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर कुल 934 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इन भर्तियां मुख्य रूप से Nagarnar, छत्तीसगढ़ स्थित इकाइयों में की जाएंगी।
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, यानी कोई लिखित परीक्षा नहो होगी।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे इस लेख को धयानपूर्वक पढ़ें, जिसमें पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का पूरा विवरण दिया गया है।
NMDC Steel Limited Notification 2025 PDF – डाउनलोड करें
NMDC Steel Limited Recruitment 2025 – संक्षिप्त विवरण
नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC स्टील) भर्ती 2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 934 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
Any Graduate, B.Tech/B.E, Diploma, ITI, Any Post Graduate, CA, M.A, MBA/PGDM और PG Diploma धारक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2025 से शुरु होगी और 08 मई 2025 तक चलेगी।
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
| NMDC Steel Limited Recruitment 2025 | |
|---|---|
| संगठन का नाम | नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन स्टील लिमिटेड (NSL) |
| कुल रिक्तियां | 934 पद |
| नौकरी स्थान | Nagarnar, छत्तीसगढ़ |
| ऑनलाइन पंजीकरण | 24 अप्रैल 2025 से 8 मई 2025 तक |
| अधिकतम आयु सीमा | 50 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता | Any Graduate, B.Tech/B.E, Diploma, ITI, CA, M.A, MBA/PGDM |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ओबीसी/EWS: ₹500/- SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen: ₹0/- (मुफ्त) |
| चयन प्रक्रिया | केवल साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर |
| वेतनमान | ₹40,000 से ₹1,70,000 प्रतिमाह तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://nmdcsteel.nmdc.co.in |
NMDC Steel Limited Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां
NMDC स्टील लिमिटेड भर्ती 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना के साथ जारी कर दी गई हैं। इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त उम्मीदवार, जिनकी योग्यता संबंधित विभागों से है, वे NMDC स्टील लिमिटेड भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नीचे दी गई तालिका में NSL भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं:
| NSL Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां | |
|---|---|
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 24 अप्रैल 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 24 अप्रैल 2025 10:00 AM |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 8 मई 2025 11:59 PM |
NMDC Steel Limited Vacancy 2025 – रिक्तियां विवरण
NMDC Steel Limited Recruitment 2025 के तहत विभिन्न पदों पर श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है:
| श्रेणी | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 376 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 93 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) | 241 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 155 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 69 |
NMDC Steel Bharti 2025 – उपलब्ध विभाग और पदों की सूची
NMDC Steel Bharti 2025 के तहत विभिन्न विभागों में योग्य उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति की जा रही है। जिन विभागों में भर्ती निकली गई है, उनमें शामिल हैं:
- स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS)
- लाइम डोलोमाइट कैल्सिनेशन प्लांट (LDCP)
- थिन स्लैब कास्टर (TSC) और हॉट स्ट्रिप मिल (HSM)
- रॉ मेटेरियल हैंडलिंग सिस्टम (RMHS)
- सिंटर प्लांट
- ब्लास्ट फर्नेस एवं पीसीएम
- कोक ओवन और बाय-प्रोडक्ट प्लांट
- रिसर्च कंट्रोल लैब्स (CRCL)
- इंस्टूमेंटशन, आईटी , सिविल, बागवानी, मार्केटिंग, मानव संसाधन(HR), वित्त और लेखा (Finance & Accounts)
- सुरक्षा (सेफ्टी), पर्यावरण (Environment), सेंट्रल स्टोर्स, ट्रैफिक और लोगिस्टिक सहित कई अन्य विभाग
भर्ती CE-02 से लेकर CE-10 श्रेणियों तक के पदों के लिए की जा रही है। प्रत्येक पद के लिए योग्यता और अनुभव के आधार पर अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किये गए हैं।
NMDC Steel Recruitment 2025 – पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:
NMDC स्टील लिमिटेड में विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा या ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी, सिविल, इंस्टूमेंटशन और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
- MBA, MCA, M.Sc (रसायन विज्ञान)
- CA/CMA या अन्य समकक्ष योग्यता
अनुभव:
- उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यानुभव होना चाहिए।
- एकीकृत स्टील प्लांट (Integrated Steel Plant) में कार्य करने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
- कुछ विशेष पदों के लिए SAP , ERP सिस्टम , इंस्ट्रूमेंटेशन मैंटनेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस जैसे कौशल का ज्ञान होना वांछनीय रहेगा।
आयु सीमा (Age Limit):
अधिकतम आयु सीमा: 50 वर्ष
- SC/ST के लिए: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- OBC (Non-Creamy Layer) के लिए: अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- PwBD/Ex-Serviceman के लिए: GOI दिशानिर्देशों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
NMDC Steel Limited Recruitment 2025 – चयन प्रक्रिया
1. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):
- जो उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे, उन्हें साक्षात्कार के दिन आपने मूल दस्तावेज और स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी लानी होगी (आयु प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र आदि)।
- यदि उम्मीदवार मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने से आयोग्य कर दिया जाएगा।
2. साक्षात्कार (Walk-in Interview):
- Walk-in Interview विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे: रायपुर, भुवनेश्वर, रोअरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, होस्पेट और झारसुगड़ा।
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपनी पसंदीदा साक्षात्कार स्थल का चयन करना होगा।
- साक्षात्कार केंद्र का अंतिम आवंटन NSL की विवेकाधिकार पर निर्भर करेगा।
3. अंतिम चयन (Final Selection)
- केवल वही उम्मीदवार जो दस्तावेज सत्यापन में सफल होंगे, उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी।
- चयन उम्मीदवार की Walk-in Interview में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
- प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को उनकी पात्रता के अनुसार उच्च या निम्न पदों की पेशकश की जा सकती है।
NMDC Steel Limited Recruitment 2025 – आवेदन शुल्क
NMDC Steel लिमिटेड द्वारा जारी 934 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है:
- आवेदन शुल्क: ₹500/- (Non-refundable)
- छूट: SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गयी है।
- भुगतान का माध्यम: उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान केवल SBI Collect के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
- महत्वपूर्ण सूचना: एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा, चाहे आवेदन स्वीकार हो या अस्वीकार।
NMDC Steel Limited Bharti 2025 के लिए आवेदन कैसे करें
अगर आप NMDC Steel Limited Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और फॉलो करें:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले NMDC Steel Limited (NSL) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
2. ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करें:
वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” बटन पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको आपका Application Number / Registration Number SMS या इमेल के माध्यम से प्राप्त होगा।
3. Applicant Login के जरिए फॉर्म भरें:
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद “Applicant Login” बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन पत्र भरें।
4. जरुरी दस्तावेज अपलोड करें:
उम्मीदवारों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जैसे:
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट)
- हल ही में खींची गयी रंगीन फोटो (30 दिनों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए)
5. महत्वपूर्ण निर्देश:
- एक उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है।
- अगर किसी उम्मीदवार ने एक से अधिक आवेदन किए हैं, तो सबसे नया आवेदन ही मान्य होगा और पुराने आवेदन स्वतः निरस्त हो जाएंगे।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही भरें। आवेदन जमा करने के बाद जानकारी या दस्तावेजों में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- आवेदन के दोरान दिया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी चयन प्रक्रिया पूरी होने तक सक्रीय और उपलब्ध रखें।
- मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदलने के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
6. फॉर्म सेव और एडिट करें:
- जब आप सभी दस्तावेज अपलोड कर लेते हैं और “SAVE” बटन पर क्लिक करते हैं, तो आपको “Edit” मोड में भेजा जाएगा।
- यहां आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी एडिट कर सकते हैं और यदि आवश्यक हो तो दस्तावेज पुनः अपलोड कर सकते हैं।

NMDC Steel Limited Admit Card 2025: इंटरव्यू के लिए जारी – अभी डाउनलोड करें
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
NMDC Steel Limited Recruitment 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण लिंक नीचे दी गई हैं, जहाँ से आप ऑनलाइन आवेदन, नोटिफिकेशन और आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
| क्र.सं. | विवरण | लिंक |
|---|---|---|
| 1 | ऑनलाइन आवेदन करें | यहाँ क्लिक करें |
| 2 | आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें | यहाँ क्लिक करें |
| 3 | आधिकारिक वेबसाइट देखें | यहाँ क्लिक करें |
| 3 | Admit Card Download करें | यहाँ क्लिक करें |
NMDC Steel Limited Recruitment 2025 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: NMDC Steel Limited Bharti 2025 में कितनी रिक्तियां हैं?
उत्तर: NMDC Steel लिमिटेड में कुल 934 (Contractual) पदों पर भर्तियां निकाली गयी हैं।
प्रश्न 2: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: आवेदन शुल्क ₹500/- है। हालांकि, SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गयी है।
प्रश्न 3: आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: NMDC Steel Limited Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई 2025 (रात्रि 11:59 बजे) है।
प्रश्न 4: Walk-in Interview किन शहरों में आयोजित होंगे?
उत्तर: Walk-in Interview निम्नलिखित शहरों में होंगे – रायपुर, भुवनेश्वर, रोअरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, होस्पेट और झारसुगड़ा।
प्रश्न 5: क्या उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही एक पद के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
प्रश्न 6: क्या स्टील प्लांट में अनुभव अनिवार्य है?
उत्तर: एकीकृत स्टील प्लांट (Integrated Steel Plant) में कार्य अनुभव होना अत्यधिक वांछनीय है और तकनीकी पदों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।


