ASRB NET Bharti 2025 582 पदों के लिए जारी हो गई है। आवेदन 22 अप्रैल से 21 मई 2025 तक ऑनलाइन होंगे। परीक्षा तिथि, पात्रता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

ASRB NET Bharti 2025 की मुख्य जानकारी (हाइलाइट्स)
एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट्स रिक्रूटमेंट बोर्ड (ASRB) द्वारा ASRB NET ASRB NET Bharti 2025 की आधिकारिक अधिसूचना 24 फरवरी 2025 को जारी कर दी गयी है। यह अधिसूचना ASRB की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 582 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में शामिल हैं:
- NET (National Eligibility Test)
- ARS (Agricultural Research Service)
- SMS (Subject Matter Specialist- T-6)
- STO (Senior Technical Officer- T-6)
इस भर्ती के तहत पत्र उम्मीदवार कृषि और संबंधित विषयों में वैज्ञानिक और तकनीकी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का चयन विभिन्न चरणों की परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
ASRB NET 2025 Notification – संक्षिप्त जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | Agricultural Scientists Recruitment Board (ASRB) |
| परीक्षा का नाम | NET, ARS, SMS, STO |
| कुल रिक्तियां | 582 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 22 अप्रैल 2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 21 मई 2025 |
| प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 2 से 4 सितंबर 2025 |
| मुख्य परीक्षा तिथि | 7 दिसंबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://asrb.org.in |
NGT-Recruitment-2025
ASRB NET Bharti 2025 – पदवार रिक्तियां
| परीक्षा का नाम | कुल पद |
|---|---|
| ARS (Agricultural Research Service) | 458 |
| SMS (Subject Matter Specialist) | 41 |
| STO (Senior Technical Officer) | 83 |
| कुल | 582 |
ASRB NET Bharti 2025 आवेदन प्रक्रिया
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.asrb.org.in/ पर जाएं।
- “ASRB NET 2025 Notification” लिंक पर क्लिक करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं (NET, ARS, SMS, STO) उसे चुनें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें – नाम, पिता का नाम, आधार नंबर आदि।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें – मास्टर डिग्री प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर आदि।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ASRB NET Bharti 2025 आवेदन शुल्क
| श्रेणी | केवल NET | ARS/SMS/STO | NET + ARS/SMS/STO |
|---|---|---|---|
| सामान्य (UR) | ₹1000 | ₹1000 | ₹2000 |
| EWS/OBC | ₹500 | ₹800 | ₹1300 |
| SC/ST/PwBD/महिला/ट्रांसजेंडर | ₹250 | NIL | ₹250 |
ASRB NET Bharti 2025 पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
| परीक्षा का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| NET | 21 वर्ष | कोई अधिकतम सीमा नहीं |
| ARS | 21 वर्ष | 32 वर्ष (01.08.2025 तक) |
| SMS / STO | 21 वर्ष | 35 वर्ष (21.05.2025 तक) |
ASRB NET Bharti 2025 चयन प्रक्रिया
ASRB NET 2025 की चयन प्रक्रिया us pad पर निर्भर करती है jiske लिए आप आवेदन कर रहे हैं – चाहे वो केवल NET (National Eligibility Test) हो, या फिर ARS (Agricultural Research Service), SMS (Subject Matter Specialist) या STO (Senior Technical Officer) हो। चयन प्रक्रिया को दो भागों में समझा जा सकता है:
1. ASRB NET ( केवल NET के लिए)
NET परीक्षा केवल एक योग्यता परीक्षा (Qualifying Exam) है, जो Lecturer या Assistant Professor बनने के लिए आवश्यक है।
परीक्षा प्रारूप:
| परीक्षा | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| NET | 150 | 150 | 2 घंटे |
-
-
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
- विषय: उम्मीदवार के चुने गए विषय पर आधारित
- न्यूनतम उत्तीर्ण अंक:
- UR (सामान्य): 50% (75 अंक)
- OBC/EWS: 45% (67.5 अंक )
- SC/ST/PwBD: 40% (60 अंक)
-
2. ARS, SMS (T-6), और STO (T-6) के लिए चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन तीन चरणों में किया जायेगा:
चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
| परीक्षा | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
|---|---|---|---|
| ARS, SMS, STO | 150 | 150 | 2 घंटे |
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
- न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (Prelims):
- UR (सामान्य): 45% (67.5 अंक)
- OBC/EWS: 40% (60 अंक )
- SC/ST/PwBD: 35% (52.5 अंक)
जो उम्मीदवार इस चरण को उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा।
चरण 2: मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- प्रकार: वर्णनात्मक (Descriptive Type)
- अंक: 300 अंक
- समय: 3 घंटे
- विषय: उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय
- पेपर का स्तर: मास्टर्स डिग्री स्तर
इस परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
चरण : साक्षात्कार (Interview)
- अंक: 45 अंक
- मूल्यांकन: उम्मीदवार के ज्ञान, विषय की गहराई, प्रस्तुतीकरण, कम्युनिकेशन स्किल और रिसर्च एप्रोच पर आधारित।
ASRB NET Bharti 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 24 फरवरी 2025 |
| आवेदन शुरू | 22 अप्रैल 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 मई 2025 |
| प्रारंभिक परीक्षा | 2 से 4 सितंबर 2025 |
| मुख्य परीक्षा | 7 दिसंबर 2025 |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. ASRB NET Bharti 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होगा ?
उत्तर: 22 अप्रैल 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
Q2. ASRB NET की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) कब होगी?
उत्तर: 2 से 4 सितम्बर 2025 के बीच प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Q3. मुख्य परीक्षा (Mains Exam) की तिथि क्या है?
उत्तर: मुख्य परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी।
Q4. शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार के पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
निष्कर्ष (Conclusion)
ASRB NET Bharti 2025 एक शानदार अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो एग्रीकल्चरल रिसर्च और टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। समय रहते आवेदन करें और अच्छे से तयारी करें
इस लेख को अपने दोस्तों और सहकर्मियों के साथ जरूर साझा करें जो इस परीक्षा में भाग लेने को सोच रहे हैं।


