Army AFMS Recruitment 2025 के तहत 400 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 12 मई 2025 तक join.afms.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Army AFMS Recruitment 2025: संक्षिप्त विवरण
भारतीय सेना के Armed Forces Medical Services (AFMS) में Short Service Commission (SSC) के तहत मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के तहत 400 पदों को भरा जाएगा, जिनमें 300 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार oin.afms.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 12 मई 2025 |
इंटरव्यू तिथि | 19 जून 2025 से शुरू |
Army AFMS Recruitment 2025 के लिए योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार ने MBBS (Part I और Part II) की परीक्षा अधिकतम दो प्रयासों में उत्तीर्ण की हो।
- उम्मीदवार ने NEET PG 2023 या 2024 में भाग लिया हो।
- PG डिग्री धारकों को NEET PG दोबारा देने की आवश्यकता नहीं है।
- स्थायी रजिस्ट्रेशन किसी राज्य मेडिकल काउंसिल, NMC या MCI से अनिवार्य है।
इंटर्नशिप:
- उम्मीदवार की इंटर्नशिप 31 मार्च 2025 या उससे पहले पूरी होनी चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
योग्यता | अधिकतम आयु (31 दिसंबर 2025 तक) | जन्म तिथि |
---|---|---|
MBBS | 30 वर्ष | 2 जनवरी 1996 या उसके बाद |
PG डिग्री | 35 वर्ष | 2 जनवरी 1991 या उसके बाद |
Army AFMS Recruitment 2025 आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन शुल्क (Application Processing Fee)
सभी उम्मीदवारों से आवेदन प्रक्रिया शुल्क के रूप में ₹200/- लिया जाएगा।
यह शुल्क आवेदन पत्र जमा करने के अंत में ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड) से भुगतान करना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
Army AFMS Recruitment 2025 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों मर पूरी की जाएगी:
1. शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting):
- NEET PG स्कोर (percentile) के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
- इस स्कोर को 200 अंकों में बदला जाएगा।
- पुरुष और महिला दोनों के लिए अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- रिक्तियों से 8 गुना अधिक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
2. इंटरव्यू (Interview):
- स्थान: आर्मी हॉस्पिटल (R & R), दिल्ली कैंट।
- तारीख: 19 जून 2025 से शुरू।
- एक पैनल द्वारा उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, संचार कौशल और योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।
- पहली बार इंटरव्यू में आने वालों को 3rd AC ट्रैन किराया या Non-Ac बस किराया वापस मिलेगा।
3. मेडिकल परीक्षा (Medical Exam):
- Army AFMS Recruitment 2025 इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों की स्पेशल मेडिकल बोर्ड द्वारा जाँच होगी।
- अनफिट उम्मीदवार Appeal Medical Board और Review Medical Board के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Indian Army Havildar Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन विवरण।
अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)
- इंटरव्यू में कम से कम 50% अंक लाने अनिवार्य हैं।
- NEET PG स्कोर (200 अंक) + इंटरव्यू मार्क्स (50 अंक) के संयुक्त स्कोर के आधार पर अंतिम चयन होगा।
- केवल मेडिकली फिट उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिलेगा।
Army AFMS Medical Officer Salary 2025
वेतन और भत्ते | विवरण |
---|---|
बेसिक पे | ₹61,300 (Level 10B) |
मिलिट्री सर्विस पे (MSP) | ₹15,500 |
गैर-प्रैक्टिसिंग भत्ता (NPA) | लागू |
ट्रांसपोर्ट अलाउंस | ₹3,600–₹7,200 |
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) | शहर श्रेणी के अनुसार |
ड्रेस अलाउंस | ₹20,000 प्रतिवर्ष |
महंगाई भत्ता (DA) | सरकार के अनुसार |
अतिरिक्त सुविधाएँ | मुफ्त मेडिकल सुविधा, LTC, बीमा, CSD लाभ, आवास |
Army AFMS Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: join.afms.gov.in
- “New Registration” पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।
- इंटरव्यू से पहले Admit Card डाउनलोड करें।
इंटरव्यू के समय जरुरी दस्तावेज
- कक्षा 10 की मार्कशीट ( जन्मतिथि प्रमाण)
- आधार कार्ड
- MBBS एवं PG डिग्री प्रमाण पत्र
- NEET PG स्कोरकार्ड
- मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- 10 पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- Attestation Form – 5 प्रतियां
महत्वपूर्ण लिंक (Imporatant Links)
Army AFMS MO भर्ती 2025 से संबंधित FAQs
Q1. कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: MBBS और NEET PG 2023 या 2024 स्कोरधारी उम्मीदवार। PG डिग्री धारक भी पात्र हैं।
Q2. अधिकतम उम्र क्या है?
उत्तर: MBBS – 30 वर्ष, PG – 35 वर्ष (31 दिसंबर 2025 तक)।
Q3. Army AFMS Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: कुल 400 पद – 300 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवारों के लिए।
Q4. इंटरव्यू से पहले कोई लिखित परीक्षा होगी?
उत्तर: नहीं, शॉर्टलिस्टिंग केवल NEET PG स्कोर के आधार पर होगी।
Q5. इंटरव्यू कहां होगा?
उत्तर: आर्मी हॉस्पिटल (R&R), दिल्ली कैंट में 19 जून 2025 से।
Q6. शुरुआती सैलरी कितनी है?
उत्तर: ₹61,300 बेसिक पे + MSP, NPA, HRA और अन्य भत्ते।
Q7. सेवा अवधि कितनी है?
उत्तर: प्रारंभिक नियुक्ति 5 वर्ष के लिए होती है, जिसे 14 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
Q8. सेवा में रहते हुए PG कोर्स कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, पात्रता के अनुसार सेना PG और सुपर-स्पेशलिस्ट ट्रेनिंग की सुविधा देती है।