KVS NVS Admit Card 2026 आज जारी। Tier 1 परीक्षा तिथि, डाउनलोड लिंक, परीक्षा पैटर्न और जरुरी निर्देश यहाँ हिंदी में देखें।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को NVS और KVS भर्तियों के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत PRT, TGT, PGT, लाइब्रेरियन, MTS और विभिन्न प्रशासनिक पदों सहित कुल 15,762 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इस परीक्षा में देशभर से 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। KVS NVS Tier 1 परीक्षा का आयोजन 10 और 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो शिफ्टों में आयोजित होगी और इसके लिए पूरे भारत में विभिन्न परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
KVS NVS Admit Card 2026 जारी – डाउनलोड करें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 7 जनवरी 2026 को KVS NVS Admit Card 2026 जारी करेगा। यह एडमिट कार्ड Teaching और Non-Teaching सभी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड निम्न आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा:
- www.cbse.gov.in
- www.kvsangathan.nic.in
- www.navodaya.gov.in
KVS NVS Admit Card 2026 में परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और जरूरी निर्देश स्पष्ट रूप से दिए होंगे। चूंकि इस भर्ती परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं, इसलिए वेबसाइट पर लोड अधिक होने के कारण साइट कुछ समय के लिए धीमी हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य बनाए रखें। इस आर्टिकल में हम डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी अपडेट करते रहेंगे।
| KVS NVS Admit Card 2026 – Overview | |
|---|---|
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| संगठन | केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) एवं नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
| कुल रिक्तियां | 15,762 पद (KVS – 9,921, NVS – 5,841) |
| एडमिट कार्ड मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | 8 जनवरी 2026 |
| Tier 1 परीक्षा तिथि | 10 एवं 11 जनवरी 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| शिफ्ट टाइमिंग | शिफ्ट 1 – सुबह 9:30 से 11:30 बजे शिफ्ट 2 – दोपहर 2:30 से 4:30 बजे |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.cbse.gov.in www.kvsangathan.nic.in www.navodaya.gov.in |
KVS NVS Exam Date 2026, Schedule & Shift Timings
KVS NVS Tier 1 परीक्षा 2026 के लिए पदवार परीक्षा तिथि, शेड्यूल और शिफ्ट टाइमिंग आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card 2026 पर अंकित परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम को ध्यानपूर्वक जांच लें, ताकि परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचा जा सके।
KVS और NVS भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दोनों दिनों में सुबह और शाम की शिफ्ट में आयोजित होगी।
| KVS NVS Tier 1 Exam Schedule 2026 (Post-wise) | |||
|---|---|---|---|
| परीक्षा तिथि | सत्र | शिफ्ट टाइमिंग | पद |
| 10 जनवरी 2026 (शनिवार) | सुबह | 9:30 बजे से 11:30 बजे तक | PRT, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट |
| शाम | 2:30 बजे से 4:30 बजे तक | मल्टी टास्किंग स्टाफ (HQ/RO कैडर) | |
| 11 जनवरी 2026 (रविवार) | सुबह | 9:30 बजे से 11:30 बजे तक | असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, PGT |
| शाम | 2:30 बजे से 4:30 बजे तक | TGT एवं अन्य शिक्षक, लाइब्रेरियन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, स्टेनो ग्रेड-I एवं ग्रेड-II | |
KVS NVS Admit Card 2026 Download Link
पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, KVS और NVS Admit Card 2026 डाउनलोड करने का आधिकारिक लिंक परीक्षा तिथि से लगभग 3 दिन पहले, यानी 7 जनवरी 2026 को सक्रिय किया जाएगा। यह लिंक CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) तैयार रखनी होगी, ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही वे आसानी से KVS NVS Hall Ticket 2026 डाउनलोड कर सकें। नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक दिया गया है।
KVS NVS Admit Card 2026 Download Link [Active] – यहाँ क्लिक करें
KVS NVS Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
KVS NVS Admit Card 2026 ऑनलाइन मोड में विभिन्न आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना KVS NVS Teaching & Non-Teaching Admit Card PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Step-by-Step Download Process
1. ऊपर बताई गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर “Direct Recruitment Drive 2025” या “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
3. क्लिक करते ही एक नया लॉगिन पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
4. लॉगिन पेज पर निम्न विवरण दर्ज करें:
- कैटेगरी (Category)
- रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन नंबर
- जन्म तिथि (Date of Birth – DOB)
- कैप्चा / सिक्योरिटी कोड
5. सभी विवरण सही से भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
6. स्क्रीन पर आपका KVS NVS Admit Card 2026 दिखाई देगा।
7. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें, जिसे परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है।
KVS NVS Exam Schedule 2026 – परीक्षा कार्यक्रम
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) एवं नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने KVS NVS भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड के साथ पूर्ण परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।
- प्रातःकालीन पाली (Morning Shift) रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:00 बजे
- दोपहर पाली (Afternoon Shift) रिपोर्टिंग समय: दोपहर 1:00 बजे
नीचे पद-वार परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट का विवरण दिया गया है:
| KVS NVS पद-वार परीक्षा शेड्यूल 2026 | |||
|---|---|---|---|
| पद का नाम | परीक्षा तिथि | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा समय |
| PRT, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट | 10 जनवरी 2026 | सुबह 8:00 बजे | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
| मल्टी-टास्किंग स्टाफ (HQ / RO कैडर) | 10 जनवरी 2026 | दोपहर 1:00 बजे | दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक |
| असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, PGT | 11 जनवरी 2026 | सुबह 8:00 बजे | सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
| TGT एवं अन्य शिक्षक, लाइब्रेरियन, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर, AE, ASO, SSA, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I एवं ग्रेड-II |
11 जनवरी 2026 | दोपहर 1:00 बजे | दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक |
KVS NVS Exam Pattern 2026 – परीक्षा पैटर्न
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) एवं नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की कॉमन रिक्रूटमेंट परीक्षा 2026 का परीक्षा पैटर्न अधिकांश पदों के लिए समान है। मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) पद को छोड़कर सभी पदों के लिए एक जैसा परीक्षा पैटर्न लागू होगा।
KVS NVS Exam Pattern – मुख्य बिंदु
- परीक्षा का माध्यम: ऑफलाइन (OMR आधारित)
- प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
- कुल प्रश्नों की संख्या: 100
- कुल अंक: 300
- सही उत्तर के लिए अंक: +3 अंक
- गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन: –1 अंक
KVS NVS Admit Card 2026 – FAQs
प्रश्न 1: KVS NVS Admit Card 2026 कब जारी होगा?
उत्तर: KVS NVS Admit Card 2026 आधिकारिक रूप से 7 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 2: KVS NVS Admit Card कहां से डाउनलोड करें?
उत्तर: उम्मीदवार Admit Card को निम्न आधिकारिक वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं:
CBSE, KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट।
प्रश्न 3: Admit Card डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
उत्तर: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) होना अनिवार्य है।
प्रश्न 4: Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी दी होती है?
उत्तर: KVS NVS एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से जुड़े निर्देश दिए होते हैं।
प्रश्न 5: क्या KVS NVS Admit Card के बिना परीक्षा में बैठ सकते हैं?
उत्तर: नहीं, KVS NVS Admit Card के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रश्न 6: KVS NVS Admit Card 2026 में गलती हो तो क्या करें?
उत्तर: यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो उम्मीदवारों को तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।