NCB Vacancy 2025 में इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर के 123 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि।

NCB Vacancy 2025 – सम्पूर्ण जानकारी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख एजेंसी है जो देशभर के मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ती है। NCB ने वर्ष 2025 के लिए 123 पदों पर इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती डिपुटेशन बेसिस पर की जा रही है, जिसमे केंद्र और राज्य सरकारों को योग्य अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि और जोन-वार पोस्टिंग की पूरी जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गयी है। यह अवसर उनके लिए खास है जो केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित एजेंसी में कार्य करना चाहते हैं।
NCB Vacancy 2025: संक्षिप्त जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), गृह मंत्रालय |
| पद का नाम | इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर |
| कुल पद | 123 पद |
| स्थान | भारत के विभिन्न ज़ोनल ऑफिस जैसे दिल्ली, मुंबई, पटना आदि |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया | प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर चयन |
| अधिकतम आयु सीमा | 56 वर्ष |
आवेदन की अंतिम तिथि अधिसूचना जारी होने के 60 दिन के भीतर।
रिक्ति विवरण – Vacancy Details
| पद नाम | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| इंस्पेक्टर | 94 पद |
| सब-इंस्पेक्टर | 29 पद |
| कुल पद | 123 पद |
NCB Vacancy 2025 – पात्रता मापदंड
1. इंस्पेक्टर (Inspector) पद के लिए पात्रता
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
- अनुभव: समकक्ष पद पर कार्यरत या संबंधित ग्रेड में 6 वर्षों का अनुभव।
- वेतनमान: लेवल-7 (₹9300-34800 + ग्रेड पे ₹4600)
- आयु सीमा: अधिकतम 56 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार)
2. सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) पद के लिए पात्रता
-
- शैक्षणिक योग्यता: स्नातक डिग्री अनिवार्य।
- अनुभव:
- लेवल-5 में 6 वर्षों की सेवा या
- लेवल-6 में 5 वर्षों की सेवा
- आयु सीमा: 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कार्यस्थल – Zone-wise पोस्टिंग की जानकारी
उत्तर भारत:
- दिल्ली
- लखनऊ
- जयपुर
पूर्वी भारत:
- कोलकाता
- पटना
- भुवनेश्वर
- रांची
पश्चिम भारत:
- मुंबई
- अहमदाबाद
- गोवा
- इंदौर
दक्षिण भारत:
- चेन्नई
- बैंगलोर
मध्य भारत:
- भोपाल
आवेदन प्रक्रिया (Step by Step Offline Process of NCB Vacancy 2025)
जो उम्मीदवार NCB Inspector या Sub-Inspector के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा:
Step 1: आवेदन पत्र डाउनलोड करें
- सबसे पहले, उम्मीदवार को प्रिस्क्राइब्ड फॉर्मेट में आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
- यह फॉर्म आप आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते है।
Step 2: आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित आवश्यक प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-attested) कॉपी संलग्न करना अनिवार्य है:
- APAR ग्रेडिंग – पिछले 5 वर्षों की Annual Performance Appraisal Reports
- इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट – प्रामाणिक संथा द्वारा जारी
- विजिलेंस क्लियरेंस सर्टिफिकेट – विभाग द्वारा सत्यापित
- मेजर/माइनर पेनल्टी स्टेटमेंट – पिछले 10 वर्षों का विवरण
- कैडर क्लियरेंस सर्टिफिकेट – वर्त्तमान नियोक्ता द्वारा निर्गत
Step 3: आवेदन पत्र भेजें
| पद | पता |
|---|---|
| Inspector | Deputy Director General (P&A), NCB, West Block No.1, Wing No.5, R.K. Puram, New Delhi – 110066 |
| Sub-Inspector | Deputy Director (Admn.), NCB, 2nd Floor, August Kranti Bhawan, Bhikaji Cama Place, New Delhi – 110066 |
महत्वपूर्ण तिथियाँ – Important Dates
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी | 07 मार्च 2025 |
| अंतिम तिथि | 06 मई 2025 (60 दिन के अंदर आवेदन करें) |
NCB Vacancy 2025 Inspector और Sub-Inspector: कार्य जिम्मेदारियाँ
इंस्पेक्टर (Inspector) की मुख्य जिम्मेदारियाँ:
- मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी और सर्च ऑपरेशन को लीड करना
- केस से जुड़े सभी पहलुओं की जाँच (Investigation) करना
- अपनी टीम को निर्देश देना और मार्गदर्शन करना
- संबंधित मामलों में चार्जशीट तैयार करना और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना
सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) की मुख्य जिम्मेदारियाँ:
- संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण (Field Inspection) करना
- सबूत इकट्ठा करना और केस से संबंधित जानकारियां रिकॉर्ड करना
- रिपोर्ट तैयार करना और उसे उच्च अधिकारियों को सौंपना
- अपने सीनियर अधिकारीयों को मदद और सहयोग देना
NCB Vacancy 2025 – चयन प्रक्रिया (Selection Process)
यह भर्ती पूरी तरह से प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जाएगी, जिसमें किसी भी तरह की सीधी परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
चयन मुख्य रूप से निम्न आधारों पर किया जाएगा
- उम्मीदवार की पिछली सेवाओं का रिकॉर्ड
- संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव और दक्षता
- पिछले 5 वर्षों की गोपनीय रिपोर्ट (APAR) का मूल्यांकन
- ईमानदारी, आचरण और सतर्कता प्रमाणपत्र (Integrity & Vigilance Clearance)
- यदि लागू हो तो मेजर/माइनर पेनल्टी का विवरण
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से से मेरिट- आधारित और पारदर्शी होगी जिसमे योग्य और अनुभवी अधिकारियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs – NCB Vacancy 2025)
Q1. NCB Vacancy 2025 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: अधिसूचना जारी होने के 60 दिन के अंदर।
Q2. क्या आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किये जाएंगे।
Q3. कितने पदों पर भर्ती है?
उत्तर: कुल 123 पद, इंस्पेक्टर- 94, सब-इंस्पेक्टर-29
Q4. आयु सीमा क्या है?
उत्तर: अधिकतम आयु 56 वर्ष।
Q5. क्या Deputation Extend हो सकता है?
उत्तर: हां, प्रदर्शन के आधार पर 3 साल से बढाकर 7 साल तक किया जा सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप एक केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और लॉ इनफोर्समेंट या इंटेलिजेंस फील्ड में कार्य कर चुके हैं, तो NCB Vacancy 2025 आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। देशभर में मादक पदार्थ नियंत्रण की दिशा में कार्य करते हुए आप राष्ट्र सेवा में भाग ले सकते हैं।
देर न करें। सभी दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन भेजें और सुनिश्चित करें कि आवेदन पूरा और सही हो।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| लिंक | विवरण |
|---|---|
| NCB आधिकारिक वेबसाइट | भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियाँ |
| 🔗 आधिकारिक अधिसूचना (Inspector) | Inspector पद हेतु अधिसूचना |
| 🔗 आधिकारिक अधिसूचना (Sub-Inspector) | Sub-Inspector पद हेतु अधिसूचना |


