Delhi Jal Board JE Bharti 2025 के लिए 131 जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन शुरू। योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतन व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी पाएं।

दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2025: 131 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
दिल्ली जल बोर्ड ने 2025 के लिए जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 131 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती शार्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 निर्धारित की गयी है। इस लेख में आपको मिलेगा भर्ती से जुड़ी हर जरुरी जानकारी जैसे – पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, वेतन, आवेदन प्रक्रिया।
Delhi Jal Board JE Bharti 2025 – मुख्य विशेषताएं
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | दिल्ली जल बोर्ड (DJB) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (सिविल) |
| कुल पद | 131 (संभावित) |
| आवेदन प्रारंभ तिथि | 25 मार्च 2025 |
| अंतिम तिथि | 15 अप्रैल 2025 (5:00 PM तक) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| वेतनमान | ₹54,162/- प्रतिमाह + अन्य भत्ते |
| चयन प्रक्रिया | GATE स्कोर + मेडिकल परीक्षण |
| आधिकारिक वेबसाइट | delhijalboard.delhi.gov.in |
दिल्ली जल बोर्ड भर्ती 2025 की जरुरत क्यों है?
दिल्ली जैसे महानगर में जल प्रबंधन एक बड़ा विषय है। दिल्ली जल बोर्ड समय-समय पर इंजीनियर और तकनीकी पदों पर भर्ती करता है ताकि पानी की आपूर्ति, सीवेज सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जा सके। JE भर्ती 2025 इसका एक अहम हिस्सा है जिसमें सिविल इंजीनियर में डिग्रीधारी युवाओं को काम करने का शानदार अवसर मिल रहा है।
Delhi Jal Board JE Bharti 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
| घटना | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी | 25 मार्च 2025 |
| आवेदन प्रारंभ | 25 मार्च 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 अप्रैल 2025 |
| चयन प्रक्रिया की तिथि | जल्द घोषित होगी |
योग्यता मापदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
- उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
- डिग्री भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास GATE स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:
- अधिकतम आयु सीमा के संबंध में जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार “To Be Notified” है।
- आयु में छूट सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों को मिलेगी।
Delhi Jal Board JE Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया (Offline Form Filling Process)
चूंकि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है, इसलिए उम्मीदवरों को आवेदन पत्र को डाउनलोड करके भरना होगा और निर्धारित पत्ते पर भेजना होगा। यहां हम आपको बताएंगे स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया
Step-by-Step आवेदन प्रक्रिया
स्टेप 1: आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें
- https://delhijalboard.delhi.gov.in पर जाकर “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
- Delhi Jal Board JE Bharti 2025 का नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करें और सावधानीपूर्वक पढ़ें ।
स्टेप 2: आवेदन पत्र डाउनलोड करें
- नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्मेट में आवेदन पत्र को प्रिंट करें या टाइप करें।
स्टेप 3: आवेदन पत्र भरें
- नाम, पत्ता, ईमेल, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता, अनुभव (यदि कोई हो),और GATE स्कोर जैसे सभी विवरण सही-सही भरें।
स्टेप 4: दस्तावेज संलग्न करें
सभी आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी संलग्न करें:
- 10वीं/12वीं और डिग्री सर्टिफिकेट
- गेट स्कोर कार्ड
- पहचान पत्र (आधार कार्ड)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
स्टेप 5: आवेदन पत्र भेजें
- सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र को एक लिफाफे में डालें और नीचे दिए गए पत्ते पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें:
Office of the Director (A&P),
Room No- 202, Delhi Jai Board,
Varunalaya Phase-II, Karol Bagh,
New Delhi-110005
या ईमेल द्वारा भेजें
- स्कैन किये गए आवेदन पत्र और दस्तावेजों को एक PDF में संलग्न करके इस ईमेल पर भेजें:
djbdirector@gmail.com
महत्वपूर्ण सूचना:
- आवेदन पत्र भेजते समय लिफाफे पर “Application for the post of Junior Engineer (Civil) – DJB 2025” जरूर लिखे।
- अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2025 शाम 5 बजे तक
Delhi Jal Board JE Bharti 2025 अधिसूचना PDF डाउनलोड करें
Delhi Jal Board JE Recruitment 2025 Notification – PDF लिंक
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
Delhi Jal Board JE Bharti 2025 के लिए चयन पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगा। चयन की प्रक्रिया में निम्न चरण होंगे:
- GATE स्कोर कार्ड की मेरिट लिस्ट
- मेडिकल एग्जामिनेशन
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। केवल GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
वेतन और भत्ते (Salary & Benefits)
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा ₹54,162/- प्रतिमाह का वेतन (Level-6) और साथ में अन्य लाभ:
- हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
- इंडस्ट्रियल दियारनेस अलाउंस (IDA)
- मेडिकल फैसिलिटी
- लीव एन्कैशमेंट
- ग्रेज्युटी
Delhi Jal Board JE Bharti 2025 के लिए जरुरी सुझाव (Important Tips)
- आवेदन अंतिम तिथि से पहले भेजें – आखिरी दिनों में डाक या ईमेल में देरी से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- दस्तावेज अच्छे से संलग्न करें – अधूरे डाक्यूमेंट्स से आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।
- GATE स्कोर अनिवार्य है – केवल वैध GATE स्कोर कार्ड वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
- ईमेल और पोस्ट दोनों विक्लप रखें – ईमेल के साथ-साथ आवेदन पत्र पोस्ट से भी भेजें ताकि पुष्टि रहे।
Delhi Jal Board JE Bharti 2025 के लाभ (Why Should You Apply?)
अगर आप सिविल इंजीनियरिंग की डिग्रीधारी हैं और सरकारी सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है:
- सरकारी डिपार्टमेंट में अनुभव
- हाई सैलरी + DA/HRA और अन्य सुविधाएं
- शार्ट टर्म के साथ लॉन्ग टर्म एक्सटेंशन का अवसर
- GATE बेस्ड चयन – कोई परीक्षा नहीं
Delhi Jal Board JE Bharti 2025 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरुरी दस्तावेज
चयन के बाद, दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए निम्नलिखित प्रमाणपत्रों की आवश्यकता होगी:
| क्रम संख्या | आवश्यक दस्तावेज़ |
|---|---|
| 1. | कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट |
| 2. | सिविल इंजीनियरिंग डिग्री सर्टिफिकेट |
| 3. | GATE स्कोर कार्ड (मान्य स्कोर) |
| 4. | आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र |
| 5. | पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही में खींची गई) |
| 6. | जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/ईडब्ल्यूएस के लिए) |
| 7. | निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए) |
धयान दें: कोई भी दस्तावेज नकली पाया गया तो आपकी उम्मीदवाई तत्काल रद्द कर दी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. Delhi Jal Board JE Bharti 2025 के लिए अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 शाम 5 .०० बजे तक है।
Q2. क्या आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, यह भर्ती पूरी तरह ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से होगी। आवेदन ईमेल या डाक से भेजा जा सकता है।
Q3. क्या GATE स्कोर अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ, केवल GATE स्कोर कार्ड के आधार पर चयन किया जायेगा।
Q4. चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में केवल दो चरण होंगे:
- GATE स्कोर कार्ड के आधार पर मेरिट
- मेडिकल टेस्ट
Q5. DJB JE पद पर क्या सैलरी मिलेगी?
उत्तर: ₹54,162/- प्रतिमाह + DA , HRA , मेडिकल, इंश्योरेंस आदि।
निष्कर्ष (Conclusion)
Delhi Jal Board JE Bharti 2025 एक बेहतरीन अवसर है उन सभी उम्मीदवारों के लिए, जिन्होंने Civil Engineering में डिग्री प्राप्त की है और जिनके पास वैध GATE स्कोर है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और मेरिट आधारित है, जिसमें उम्मीदवारों को कोई परीक्षा नहीं देनी है, सिर्फ GATE स्कोर और मेडिकल फिटनेस ही चयन के लिए प्रयाप्त हैं।
यदि आप सरकारी विभाग में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक ड्रीम जॉब्स साबित हो सकती है। आवेदन की प्रक्रिया भी बहुत आसान है – बस आवेदन पत्र भरें और समय पर ईमेल या पोस्ट से भेज दें।
- अंतिम तिथि को न भूले: 15 अप्रैल 2025 ( शाम 5 बजे तक)
- फॉर्म भेजने का पत्ता और ईमेल:
Office of the Director (A&P),
Room No- 202, Delhi Jai Board,
Varunalaya Phase-II, Karol Bagh,
New Delhi-110005
Email: djbdirector@gmail.com
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| Delhi Jal Board आधिकारिक वेबसाइट | delhijalboard.delhi.gov.in |
| DJB भर्ती 2025 नोटिफिकेशन PDF | यहां क्लिक करें |
| DJB JE आवेदन फॉर्म 2025 | डाउनलोड करें |

