Union Bank SO Recruitment 2025 के तहत Union Bank of India ने 500 Assistant Manager (IT & Credit Officer) पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन फॉर्म की जानकारी यहां देखें।

Union Bank of India (UBI), जो एक प्रमुख सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, ने Assistant Manager (IT & Credit Officer) के 500 Specialist Officer पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन लिंक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.unionbankofindia.co.in/ पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 से सक्रिय आवेदन लिंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों और शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
Union Bank SO Notification 2025 जारी
Union Bank of India द्वारा Specialist Officer (SO) पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 30 अप्रैल 2025 को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.unionbankofindia.co.in/ के करियर पेज पर अपलोड किया गया है। जिन उम्मीदवारों की रूचि Assistant Manager (IT & Credit Officer) के 500 पदों पर आवेदन करने में है, वे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गयी सभी जानकारियाँ ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Union Bank SO Notification 2025 PDF का डायरेक्ट लिंक नीचे साझा किया गया है:
Union Bank SO Notification 2025 PDF – डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
Union Bank SO Recruitment 2025 – संक्षिप्त जानकारी
Union Bank of India द्वारा जारी 500 Assistant Manager (IT & Credit Officer) पदों की भर्ती के साथ इच्छुक अभ्यर्थियों के मन में इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई सवाल होंगे। नीचे दी गयी तालिका में हमने Union Bank SO Recruitment 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को एक स्थान पर संक्षेप में प्रस्तुत किया है, जिससे उम्मीदवारों को पूरी प्रक्रिया को समझने में आसानी हो।
UBI SO Recruitment 2025 – मुख्य विवरण | |
---|---|
विवरण | जानकारी |
बैंक का नाम | Union Bank of India (UBI) |
पद का कैडर | Specialist Officer (SO) |
पद का नाम | Assistant Manager (IT & Credit Officer) |
कुल रिक्तियां | 500 पद |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Online) |
पंजीकरण की तिथि | 30 अप्रैल 2025 से 20 मई 2025 तक |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा / ग्रुप डिस्कशन और/या पर्सनल इंटरव्यू |
वेतनमान | ₹48,480/- प्रतिमाह (अनुमानित प्रारंभिक सैलरी) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.unionbankofindia.co.in |
UBI SO Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
Union Bank of India (UBI) ने Specialist Officer (Assistant Manager – IT & Credit Officer) पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन लिंक को एक साथ 30 अप्रैल 2025 को अपनी वेबसाइट पर सक्रीय कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय में वेबसाइट स्लोडाउन या तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
नीचे दी गयी तालिका में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ दी गयी हैं:
UBI Specialist Officer Recruitment 2025 – Important Dates | |
---|---|
कार्यक्रम | तिथि |
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी | 30 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 30 अप्रैल 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 20 मई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 20 मई 2025 |
ऑनलाइन परीक्षा तिथि | शीघ्र सूचित की जाएगी |
Union Bank SO Vacancy 2025 – कुल 500 पदों का विवरण
Union Bank of India (UBI) ने Specialist Officer (Assistant Manager – IT & Credit Officer) पदों के लिए कुल 500 रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें 250 पद IT असिस्टेंट मैनेजर और 250 पद क्रेडिट ऑफिसर असिस्टेंट मैनेजर के लिए आरक्षित हैं। यह भर्ती योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सरकारी बैंक में शानदार करियर अवसर लेकर आई है।
श्रेणीवार और पदवार वेकैंसी विवरण नीचे दी गयी तालिका में देखें:
UBI SO Vacancy 2025 – पदों का वर्गानुसार विवरण | ||||||
---|---|---|---|---|---|---|
पद का नाम | सामान्य (UR) | अनुसूचित जाति (SC) | अनुसूचित जनजाति (ST) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | EWS | कुल पद |
Assistant Manager (IT) | 103 | 37 | 18 | 67 | 25 | 250 |
Assistant Manager (Credit Officer) | 103 | 37 | 18 | 67 | 25 | 250 |
कुल पद | 206 | 74 | 36 | 134 | 50 | 500 |
UBI SO Recruitment 2025 – पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
अगर आप Union Bank of India Specialist Officer (UBI SO Recruitment 2025) के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें की आप आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) और आयु सीमा (Age Limit) को पूरा करते हैं बैंक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार दोनों पदों के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं:
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
Union Bank SO Recruitment 2025 – शैक्षणिक योग्यता और अनुभव | ||
---|---|---|
पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता | अनुभव |
असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट ऑफिसर) | – किसी भी विषय में स्नातक डिग्री – CA / CMA (ICWA) / CS – Finance में MBA/MMS/PGDM/PGDBM (60% सामान्य, 55% SC/ST/OBC/PwBD) – कोर्स पूर्णकालिक (Full-Time) 2 वर्षों का |
वांछनीय: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) या BFSI सेक्टर में अनुभव। |
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) | – BE/BTech/MCA/MSc/MS/MTech (कंप्यूटर साइंस, IT, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, AI) किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से | न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव: – Cloud Operations – Cyber Security – Data Analytics – Software Development – Database Administration |
आयु सीमा (Age Limit)
UBI SO Bharti 2025 – आयु सीमा | |
---|---|
पद का नाम | आयु सीमा |
असिस्टेंट मैनेजर (क्रेडिट ऑफिसर) | न्यूनतम: 22 वर्ष अधिकतम: 30 वर्ष |
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) | न्यूनतम: 22 वर्ष अधिकतम: 30 वर्ष |
आयु में छूट (Age Relaxation)
Union Bank of India SO Recruitment 2025 में विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की गयी है। नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार आयु सीमा में छूट के विवरण को देखा जा सकता है।
श्रेणी | आयु सीमा में छूट (Upper Age Limit) |
---|---|
SC/ST | 5 वर्ष |
अन्य पिछड़ा वर्ग (Non-creamy layer) | 3 वर्ष |
पदचिन्हित विकलांग व्यक्ति (PwBD) | 10 वर्ष |
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) | 5 वर्ष |
1984 दंगों से प्रभावित व्यक्ति | 5 वर्ष |

PNB SO Recruitment 2025: के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी।
Union Bank SO Apply Online 2025 – ऑनलाइन आवेदन करें
Union Bank of India ने 500 Specialist Officer पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक https://www.unionbankofindia.co.in/ पर उपलब्ध है और यह सक्रीय हो चूका है। Union Bank SO Recruitment 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2025 है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए Direct Link का उपयोग करें।
Union Bank SO Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
Union Bank SO आवेदन शुल्क 2025
Union Bank of India SO Bharti 2025 के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गयी है। यह शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। नीचे दी गई तालिका में आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है:
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
UR / EWS / OBC उम्मीदवार | ₹1180/- |
SC / ST / PwBD उम्मीदवार | ₹177/- |
Union Bank SO Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें- Step-by-step Guide
Union Bank of India (UBI) SO Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूरा करने के लिए, उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक Union Bank of India वेबसाइट पर जाएं
- सबसे पहले, Union Bank of इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाएं।
चरण 2: Recruitment सेक्शन में जाएं
- होमपेज के नीचे “About Us” के तहत “Recruitment/Carrer” सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3: आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें
- Union Bank Recruitment Project 2025-26 (Specialist Officers) के तहत “Click here for Notification” पर क्लिक करें। आवेदन करने से पहले, पूरी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक विवरणों की जाँच करें
चरण 4: रजिस्टर करें
- नोटिफिकेशन के नीचे, “Click Here to Apply” लिंक पर क्लिक करें और बुनियादी विवरण जैसे नाम, संपर्क विवरण और ईमेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। सिस्टम द्वारा एक प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा और स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
चरण 5: आवेदन फॉर्म भरें
- रजिस्ट्रेशन के बाद, लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें। इसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और इच्छित पद जैसी जानकारी दर्ज करें।
चरण 6: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- अब अपनी हल की पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और संबंधित शैक्षिक प्रमाण पात्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 7: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेज भरने के बाद “Payment” टैब पर क्लिक करें और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 8: फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें
- भुगतान करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किये गए आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंट आउट लें।
Union Bank SO Selection Process 2025 – चयन प्रक्रिया
Union Bank of India (UBI) 2025 में Specialist Officer (SO) पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित करेगा। उम्मीदवारों की संख्या और पात्रता के आधार पर चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हो सकते हैं:
- ऑनलाइन परीक्षा: सबसे पहले, उम्मीदवारों का मूल्यांकन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम के किया जाएगा, जिसमें उनकी तकनीकी जानकारी, तार्किक क्षमता और सामान्य ज्ञान की जाँच की जाएगी। परीक्षा पैटर्न की जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
- ग्रुप डिस्कशन (यदि आयोजित किया गया): उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर, UBI एक ग्रुप डिस्कशन (GD) राउंड आयोजित कर सकता है, जिसमें उम्मीदवारों की संचार कौशल और टीम वर्क क्षमता की जाँच की जाएगी।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार: ऑनलाइन परीक्षा और GD (यदि आयोजित किया गया हो) से चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इस राउंड में उम्मीदवारों की विशेषज्ञता, कौशल और समग्र व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाएगा।
Note: बैंक को चयन प्रक्रिया के चरणों को संशोधित करने या संयोजित करने का पूर्ण अधिकार है, जो उम्मीदवारों की कुल संख्या पर निर्भर करेगा।
Union Bank SO Exam Pattern 2025 – विस्तृत जानकारी
Union Bank of India (UBI) Specialist Officer (SO) परीक्षा 2025 के लिए दो भागों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक भाग में 75 प्रश्न होंगे, अउ प्रत्येक प्रश्न के अंक और समय सीमा भी निर्धारित की गई है। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगें, जो 225 अंको के होंगे।
Union Bank SO Exam Pattern 2025 | ||||
---|---|---|---|---|
भाग | अनुभाग | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
भाग I | मात्रात्मक योग्यता | 25 | 25 | 75 मिनट |
भाग I | तर्कशक्ति (Reasoning) | 25 | 25 | 75 मिनट |
भाग I | अंग्रेजी भाषा | 25 | 25 | 75 मिनट |
भाग II | व्यावसायिक ज्ञान | 75 | 150 | 75 मिनट |
कुल | 150 | 225 | 150 मिनट |
मुख्य बिंदु:
- भाग I में 25 प्रश्न Quantitative Aptitude , Reasoning और English Language से होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- भाग II में Professional Knowledge से 75 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होंगे।
- परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट होगी।
- गलत उत्तर देने पर प्रत्येक प्रश्न के लिए 1/4 अंक (25%) की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
यहाँ क्लिक करें Union Bank SO Syllabus और Exam Pattern 2025 के बारे में पूरी जानकारी के लिए
Union Bank SO Salary 2025 – जानें वेतनमान, भत्ते और सुविधाएं
Union Bank of India (UBI) 2025 में Specialist Officer (Assistant Manager) पद पर चयनित उम्मीदवारों को Junior Management Grade Scale-I (JMGS-I) के अंतर्गत वेतनमान प्रदान किया जायेगा। UBI SO 2025 की आकर्षक सैलरी स्ट्रक्चर नीचे दी गयी है:
Pay Scale
₹48,480 – 200/7 – ₹62,480 – 2340/2 – ₹67160 – 2680/7 – ₹85920
- प्रारंभिक Basic Pay: ₹48,480 प्रतिमाह
- अधिकतम वेतन: ₹85920 ( अनुभव और प्रमोशन के आधार पर)
अन्य भत्ते और लाभ:
सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं नहीं, बल्कि Union Bank SO पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को निम्नलिखित अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं:
- Dearness Allowance (DA)
- Special Allowance (SA)
- Home Rent Allowance (HRA)
- Leave Fare Concession (LFC)
- चिकित्सा / हॉस्पिटलाइजेशन खर्चे की प्रतिपूर्ति
- अन्य बैंकिंग सुविधाएं और perquisites
Union Bank SO Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण लिंक
क्र.सं. | विवरण | लिंक |
---|---|---|
1️⃣ | Union Bank SO Official Notification 2025 (PDF) | डाउनलोड करें |
2️⃣ | UBI SO Apply Online 2025 लिंक | यहां आवेदन करें |
3️⃣ | Union Bank SO Syllabus & Exam Pattern 2025 | पूरा सिलेबस पढ़ें |
4️⃣ | Union Bank SO Admit Card 2025 | जल्द उपलब्ध होगा |
5️⃣ | Union Bank Official Website | www.unionbankofindia.co.in |
Union Bank SO Recruitment 2025 – FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न )
प्रश्न 1: Union Bank SO Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू है?
उत्तर: Union Bank SO 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 2: Union Bank SO भर्ती 2025 के तहत कुल कितनी रिक्तियां हैं?
उत्तर: इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 Specialist Officer (SO) पदों पर रिक्तियां की जाएंगी।
प्रश्न 3: UBI SO 2025 में किन-किन पदों पर भर्ती निकली है?
उत्तर: इस भर्ती में Assistant Manager – IT & Assistant Manager – Credit Officer पद शामिल हैं।
प्रश्न 4: Union Bank SO के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
प्रश्न 5: क्या Union Bank SO में आयु में छूट (Age Relaxation) मिलती है?
उत्तर: हां, SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD को 10 वर्ष और Ex-Servicemen को 5 वर्ष की ऊपरी आयु में छूट दी जाती हैं।
प्रश्न 6: UBI SO 2025 में आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1180/- और SC/ST/PwBD वर्ग को ₹177/- आवेदन शुल्क देना होगा।
प्रश्न 7: Union Bank SO Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: उम्मीदवार https://www.unionbankofindia.co.in पर जाकर “Recruitment” सेक्शन में उपलब्ध लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान करना शामिल है।
प्रश्न 8: Union Bank SO Selection Process 2025 क्या है?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में online Exam / Group Discussion ( यदि आयोजित हो) और/या Personal Interview शामिल हो सकता है।
प्रश्न 9: Union Bank SO Exam Pattern 2025 क्या है?
उत्तर: परीक्षा में दो भाग होंगे –
Part I: Apptitude (Maths, Reasoning, English) – 75 प्रश्न
Part II: Professional Knowledge – 75 प्रश्न
कुल प्रश्न: 150, कुल समय: 150 मिनट, निगेटिव मार्किंग: 0.25
प्रश्न 10: Union Bank SO Syllabus 2025 की विस्तृत जानकारी कहाँ मिलेगी?
उत्तर: आप यहाँ क्लिक करें Union Bank SO Syllabus और Exam Pattern 2025 पर जाकर पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न विस्तार में पढ़ सकते हैं।
प्रश्न 11: Union Bank SO में सैलरी कितनी होती है?
उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 की Basic Pay से शुरुआत होती है, जो बढ़ते-बढ़ते ₹85,920 तक जा सकती है। इसके साथ DA, HRA, Special Allowance और अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी मिलती हैं।
प्रश्न 12: क्या Union Bank SO 2025 भर्ती अखिल भारतीय स्टार पर है?
उत्तर: हां, यह भर्ती पुरे भारत स्तर पर है और चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग बैंक की जरुरत के अनुसार देश की किसी भी राज्य में हो सकती है।
प्रश्न 13: UBI SO Admit Card 2025 कब जारी होगा?
उत्तर: परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद लगभग 7-10 दिन पूर्व UBI SO Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रश्न 14: क्या UBI SO में फाइनल सेमेस्टर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी कर ली है और संबंधित डिग्री प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक प्राप्त कर लिया हो।